2026 Royal Enfield Guerrilla 450: रोडस्टर बाइक सेगमेंट में टीवीएस अपाचे, येज्डी रोडस्टर मोटरसाइकिल के साथ ही रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भी शामिल है। दो पहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड की गुरिल्ला 450 बाइक का नया वर्जन जल्द ही दस्तक दे सकता है। टू व्हीलर कंपनी इसके लिए बड़ी तैयारी कर रही है। अब हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक में डिजाइन से लेकर टेक खूबियां तक अपग्रेड हो सकती हैं। साथ ही बाइक की इंजन क्षमता में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 बाइक में मिलेगा आकर्षक डिजाइन और धांसू फीचर्स
बाइक मार्केट में ऐसी चर्चा है कि रॉयल एनफील्ड 450सीसी सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है। यही वजह है कि बीते कई दिनों से 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 मोटरसाइकिल जोरो-शोरों से छाई हुई है। बताया जा रहा है कि इसमें मॉडर्न रेट्रो रोडस्टर स्टाइल के साथ शहरों में चलाने के लिए खास तौर पर विकसित किया जाएगा।
इसके साथ ही मोटरसाइकिल में गोल एलईडी हेडलाइट कंपनी की क्लासिक पहचान को दिखा सकते हैं। साथ में एलईडी इंडिकेटर और एलईडी टेललाइट मिलते हैं। साथ ही इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक आने की उम्मीद है। ऐसे में बाइक का ऑवरऑल लुक थोड़ा प्रीमियम नजर आ सकता है। मोटरसाइकिल में सिंगल पीस सीट के साथ 17 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें राउंड टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ गूगल मैप्स नेविगेशन की सुविधा को शामिल करने की योजना है।
2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक को खास बनाएंगे ये सेफ्टी स्पेक्स और इंजन
कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 मोटरसाइकिल में ऐसे कई फीचर्स दिए जाएंगे, जो राइडर की सुरक्षा और बाइक कंट्रोल को बेहतर बना सकते हैं। इसमें ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर बड़े डिस्क ब्रेक और स्लिप-असिस्ट क्लच की सुविधा देखने को मिल सकती है।
उधर, बताया जा रहा है कि इस बाइक में कंपनी अपना नया इंजन शेरपा 450 जोड़ सकती है। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी और अच्छी पावर मिलने का अनुमान है। इसमें 452cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। यह 40ps की पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच तकनीक राइडर के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
क्या है लीक प्राइस डिटेल
ताजा लीक्स की मानें, तो आगामी 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 मोटरसाइकिल की संभावित कीमत 2.40 लाख रुपये से 2.60 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। कंपनी इसे अप्रैल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।






