---Advertisement---

Maruti Brezza : माइलेज की चिंता छोड़ो ये तो एडवेंचर के लिए भी है बेस्ट, ब्रेजा खरीदने से पहले जाने खूबियां

Maruti Brezza : मारुत सुजुकी ब्रेजा अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत से लेकर माइलेज तक सबकुछ जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 6, 2026 5:06 अपराह्न

Maruti Brezza
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Brezza : मारुति सुजुकी की सबसे बेस्ट सेलिंग गाड़ियों की जब भी बात होती है तो इसमें ब्रेजा का नाम जरुर आता है। वैसे तो कंपनी ने इसे अर्बन एसयूवी के तौर पर पेश किया है। लेकिन ऑफ रोडिंग के लिए भी इसमें कुछ खास फीचर्स मिलते हैं। जिससे एडवेंचर का भी अनंद लिया जा सकता है। आपको बता दें, ब्रेजा एक सब-कॉम्पैक्ट SUV है। ये लो-मेंटेनेंस और अच्छे माइलेज के लिए जाना जाता है। ये गाड़ी सेफ्टी में भी अच्छी है। इसका स्मार्ट हाईब्रिड इंजन राइडर को अलग ही तरह का आनंद देता है।

Maruti Brezza  की ऑन रोड कीमत

मारुति सुजुकी ब्रेजा पेट्रोल और सीएनजी फ्यूल वेरियंट में उपलब्ध है। इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की ऑन रोड कीमत 9.23 लाख से लेकर 15.64 लाख के आस-पास है। विभिन्न शहरों और राज्यों में ये अलग हो सकती है। ये एसयूवी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आती है।

मारुति सुजुकी का इंजन, माइलेज और  स्पीड

ब्रेज़ा का पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट 1462 cc के 4-सिलेंडर इंजन के साथ आता है। पेट्रोल में ये 101.64 bhp की पावर और 136.8 Nm की टॉर्क को जनरेट करती है। इसके साथ ही अगर आप सीएनजी वर्जन लेते हैं तो 86.63 bhp पावर और121.5 Nm की टॉर्क मिलेगी। इस 5 सीटर कार में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल रहे हैं। 110 किमी/घंटे की स्पीड से चलने वाली ब्रेजा 25.51 किमी तक का माइलेज दे सकती है।

कितनी सुरक्षित है ब्रेजा SUV?

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग के साथ Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली हुई है। ये गाड़ी सुरक्षा के उच्च मानकों पर चलती है। मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का लुक मस्कुलर है।

मारुति ब्रेजा का इंटीरियर और एक्सटीरियर

इसके फ्रंट में डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ क्रिस्टल LED DRLs मिलते हैं। जिसकी वजह से ये अट्रेक्टिव दिखती है। वहीं, 16-इंच के जियोमेट्रिक अलॉय व्हील्स इसके डिजाइन को प्रीमियम बनाते हैं। इसके इंटीरियर में डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया गया है। 5 आरामदायक सीटों के साथ 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस सामान रखने के लिए मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स के साथ वायरलैस चार्जिंग मिलती है। इस गाड़ी में इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है।

ऑफ रोडिंड के लिए कितनी बेस्ट है SUV?

ये एसयूवी पूरी तरह से ऑफ रोडिंग तो नहीं है। लेकिन इसमें टूटे-फूटे रास्तों पर आरामदायक राइड के लिए कुछ खास फीचर्स मिलते हैं। इसमें 198mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। जिसके कारण ये गड्ढों वाले रास्ते पर आराम से चलती है। खड़ी चढ़ाई पर ले जाने के लिए हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। कीचड़ में फिसलने से बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम  जैसी खूबी मिलती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift

अप्रैल 19, 2026

Tata Sierra

अप्रैल 18, 2026

Simple Ultra Electric Scooter

अप्रैल 17, 2026

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026