---Advertisement---

2027 Honda City Facelift: सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर सेडान जल्द उड़ाएगी गर्दा! बेहतर सेफ्टी अपडेट के साथ क्या बरकरार रहेगा हाइब्रिड पावरट्रेन?

2027 Honda City Facelift: 2027 होंडा सिटी फेसलिफ्ट सेडान में आकर्षक डिजाइन के साथ कई सारे टेक फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इससे ड्राइवर एक्सपीरियंस भी बेहतर हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 24, 2026 4:23 अपराह्न

2027 Honda City Facelift
Follow Us
---Advertisement---

2027 Honda City Facelift: कार बाजार में किसी सेडान का नाम लिया जाएगा, तो होंडा सिटी को जरूर याद किया जाएगा। जी हां, जापानी वाहन कंपनी की इस गाड़ी ने सेडान सेगमेंट में अपनी अलग और दमदार पहचान बनाई है। इस सेडान को लगभग ढाई दशक से अधिक सड़कों पर राज करते हुए बीत गए हैं। मगर आज भी भारतीय लोग इसके दीवाने हैं। ऐसे में एक बार फिर देश की सबसे भरोसमंद सेडान लोगों का दिल जीतने आ रही है। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 2027 होंडा सिटी फेसलिफ्ट कार को लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इंटरनेट पर इसकी कई डिटेल तहलका मचा रही हैं।

2027 Honda City Facelift का एक्सटीरियर और इंटीरियर

कई हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 2027 होंडा सिटी फेसलिफ्ट गाड़ी में काफी हद तक बाहरी लुक समान रहने का अनुमान है। हालांकि, इसके बाद भी इसमें नया फ्रंट ग्रिल, स्लिम एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, नया बंपर और अलॉय व्हील्स के साथ स्पोर्टी डिजाइन आ सकता है। वहीं, गाड़ी के अंदर नया अपहोल्स्ट्री, प्रीमियम सीट्स, नया डैशबोर्ड, कीलेस रिमोट कमांड के साथ सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप बटन, वॉक-अवे ऑटो डोर लॉक, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्ट और केबिन एयर फिल्टर, 10.25 इंच का एचडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एप्पल ऑटो, और एप्पल कार प्ले, 8 स्पीकरों वाला साउंड म्यूजिक प्लेयर मिल सकता है।

2027 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में मिलेगी धांसू सेफ्टी और हाइब्रिड ऑप्शन

कंपनी 2027 होंडा सिटी फेसलिफ्ट सेडान में यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रख सकती है। इसमें 6 स्टैडर्ड एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, चाइल्ड सेफ्टी अलर्ट और हाईटेक एडीएएस पैक मिलने की संभावना जताई गई है।

उधर, इसके इंजन सेक्शन की बात करें, तो बताया जा रहा है कि इसमें शक्तिशाली हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प को कायम रखा जाएगा। नई सिटी सेडान में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह 119bhp की ताकत और 145Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने को मिल सकता है। इंडियन सेडान मार्केट में इस गाड़ी का मुकाबला हुंडई वरना, वोक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया जैसी धाकड़ गाड़ियों से होने की उम्मीद है।

क्या है लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल

इंटरनेट पर ताजा लीक्स में बताया जा रहा है कि 2027 होंडा सिटी फेसलिफ्ट गाड़ी को 2027 की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। इसका अनुमानित प्राइस 12 से 20 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की उम्मीद है। मगर अभी तक कार कंपनी ने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Thar Facelift

मार्च 23, 2026

कल का मौसम 23 March 2026

मार्च 22, 2026

New Triumph 350cc

मार्च 22, 2026

Hyundai Exter Facelift

मार्च 21, 2026

Tata Sierra

मार्च 19, 2026

Tata Punch EV Facelift

मार्च 18, 2026