---Advertisement---

2027 Hyundai Creta: तैयार रखिए अपना बजट, इन 3 खूबियों के दम पर आते ही गदर मचाएगी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV; संभावित कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

2027 Hyundai Creta: मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में फेमस एसयूवी हुंडई क्रेटा का नया वर्जन जल्द ही भारतीय बाजारों में धूम मचा सकता है। कंपनी इसमें 3 खास बदलाव कर सकती है, जिससे वाहन चालकों को आरामदायक सफर मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 5, 2026 2:23 अपराह्न

2027 Hyundai Creta
Follow Us
---Advertisement---

2027 Hyundai Creta: कार बाजार में मिडसाइज एसयूवी की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यही वजह है कि बीते एक साल में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में हुंडई क्रेटा का नाम सबसे ऊपर शामिल हुआ है। देश में कई वाहन कंपनियां बड़ी गाड़ियों पर अधिक फोकस कर रही हैं। इसके कई कारण हैं, जैसे- अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस और गाड़ी में ज्यादा लोगों के बैठने की जगह। ऐसे में फेमस कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा अपने नए वर्जन के साथ धूम मचाने की तैयारी कर रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी 2027 हुंडई क्रेटा एसयूवी की कई लीक्स डिटेल सामने आई है।

2027 हुंडई क्रेटा में दिख सकता है नया स्टाइल

ताजा लीक्स की मानें, तो अपकमिंग 2027 हुंडई क्रेटा एसयूवी में सबसे बड़ा बदलाव एक्सटीरियर में देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे पहले से बड़ा और ज्यादा बॉक्सी डिजाइन प्रदान कर सकती है। इसमें एग्रेसिव फ्रंट, नए लुक में हेडलाइट्स और स्टाइलिश टेललैंप देखने को मिल सकता है। गाड़ी का ऑवरऑल लुक एसयूवी जैसा ही रह सकता है।

धाकड़ और मॉडर्न खूबियां

आगामी 2027 हुंडई क्रेटा गाड़ी के इंटीरियर खूबियों की बात करें, तो इसमें कई आधुनिक स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें बड़ा और ड्यूल कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री समेत एबियंट लाइटिंग की सुविधा भी दी जा सकती है। साथ ही पैनॉरमिक सनरुफ, वेंटिलेटिड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल की और बोस साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है।

2027 हुंडई क्रेटा में आ सकता है हाइब्रिड इंजन

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग 2027 हुंडई क्रेटा गाड़ी में मौजूदा इंजन सिस्टम को जारी रखा जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन फिर से आ सकता है। साथ में स्टॉन्ग हाइब्रिड का विकल्प देखने को मिल सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को बेहतर माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस मिलने की संभावना है।

क्या है कीमत और लॉन्च का अनुमान?

उधर, रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी 2027 हुंडई क्रेटा को 11 से 22 लाख रुपये एक्सशोरूम प्राइस पर भारतीय बाजार में उतारने की योजना है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च करने की चर्चा है। इस एसयूवी का मुकाबला टाटा सिएरा, रेनॉन्ट डस्टर, मारूति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइरायडर, होंडा एलिवेट और स्कोडा कुशाक जैसी गाड़ियों के साथ होने का अनुमान है। मगर अभी तक इसे लेकर कार कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

मई 18, 2026

Honda City Facelift

मई 18, 2026

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift

मई 17, 2026

Tata Sierra EV

मई 16, 2026

Hyundai Bayon

मई 16, 2026

Maruti YMC Electric MPV

मई 15, 2026