2027 Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा एसयूवी, नाम तो सुना ही होगा! साउथ कोरिया वाहन कंपनी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा है, कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि थर्ड-जेनरेशन 2027 हुंडई क्रेटा गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। ऐसे में इसकी खास जानकारी रिवील हुई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस अपकमिंग एसयूवी में काफी कुछ पहली बार देखने को मिल सकता है।
2027 हुंडई क्रेटा में मिल सकता है तूफानी हाइब्रिड इंजन ऑप्शन
कई लीक्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि आगामी 2027 हुंडई क्रेटा एसयूवी में मौजूदा पावरट्रेन को जारी रखा जा सकता है। कार निर्माता इसमें 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दे सकती है। इसके अलावा, नई क्रेटा में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक को शामिल करने की योजना है। इस टेक्नोलॉजी में इतनी ताकत होती है कि यह कार को केवल इलेक्ट्रिक मोटर पर भी चला सकती है, जिससे पेट्रोल की खपत में भारी कमी आती है और माइलेज 30-35 किमी/लीटर तक मिल सकता है।
2027 हुंडई क्रेटा का यूनिक डिजाइन और फीचर्स बनाएंगे दीवाना
वहीं, 2027 हुंडई क्रेटा एसयूवी के डिजाइन की बात करें, तो इसमें फ्रंट लुक पूरी तरह से बदला हुआ हो सकता है। गाड़ी में पिक्सल स्टाइल एलईडी डीआरएलएस, नई ग्रिल डिजाइन, ज्यादा मस्कुलर बॉडी, बड़े व्हील आर्चेस, फ्लश डोर हैंडल, नए अलॉय व्हील्स समेत कई स्टाइलिश एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं।
उधर, इसकी इंटीरियर खूबियों की बात करें, तो इसमें प्रीमियम डैशबोर्ड के साथ नई पेंट थीम दी जा सकती है। 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर क्वालिटी की लेदरैट सीट्स, थ्री जोन क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटो एयर प्यूरीफायर समेत हाईटेक और कंफर्टेबल केबिन मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें सुरक्षा के लिए 6 से अधिक एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस सुइट के तहत कई आधुनिक फीचर्स को शामिल कर सकती है।
कब होगी लॉन्चिंग और क्या है लीक प्राइस?
कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कार मेकर 2027 हुंडई क्रेटा एसयूवी को जनवरी 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसका एक्सशोरूम दाम 12 से 24 लाख रुपये तक जाने का अनुमान है। बहरहाल, कार कंपनी ने इस संबंध में अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।






