---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx Facelift: ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा! इन 5 अपग्रेड्स के साथ ग्रैंड एंट्री ले सकती है धांसू सब-कॉम्पैक्ट SUV, जानें लीक्स

Maruti Suzuki Fronx Facelift: मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को कई बदलावों के साथ बाजार में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसमें दमदार हाइबिड इंजन देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2026 2:03 अपराह्न

Maruti Suzuki Fronx Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx Facelift: देश की सबसे बड़ी और महीने में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली वाहन कंपनी मारुति सुजुकी कुछ खास प्लान बना रही है। अगले कुछ सालों में फॉर व्हीलर कंपनी अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों को नए वर्जन में उतार सकती है। कार निर्माता ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट एसयूवी को लेकर कुछ हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कई बड़े अपग्रेड्स के साथ एंट्री मार सकती है।

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में मिलेगा बेहतर डिजाइन

लेटेस्ट लीक्स के अनुसार, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट गाड़ी में नई फ्रंट ग्रिल और नया बंपर, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और एलईडी टेललैंप नए डिजाइन के साथ आ सकते हैं। साथ ही स्टाइलिश और आकर्षक अलॉय व्हील्स देखने को मिलने की संभावना है। हालांकि, एसयूवी का ऑवरऑल लुक समान ही रहने का अनुमान है।

यह अपग्रेड देगा खुशी

बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट एसयूवी में 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम आ सकता है। वर्तमान में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही नए सॉफ्टवेयर मिलने की भी संभावना है।

ये खूबियां बनाएगी दीवाना

कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट गाड़ी में कई कमाल के फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें सिंगल पेन सनरुफ, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ऑटो एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड फ्रंट एंड रियर सीट्स और प्रीमियम लैदरेट सीट्स देखने को मिल सकता है।

सुरक्षा फीचर्स होंगे अपडेट

वहीं, कंपनी आगामी एसयूवी मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में सेफ्टी को बढ़ा सकती है, इसमें स्टैडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स और एडीएएस सुइट के तहत कई एडवांस खूबियां देखने को मिल सकती हैं, जैसे- लेन कीप असिस्ट, स्पीड अलर्ट, इमरजेंसी ब्रेक और क्रूज कंट्रोल की सुविधा दी जा सकती है।

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

उधर, बताया जा रहा है कि कार निर्माता अपकमिंग मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट एसयूवी में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प जारी रह सकता है। मगर इसमें नई हाईटेक हाइब्रिड तकनीक शामिल करने की उम्मीद है, जिससे लोगों को बेहतर माइलेज मिलने की संभावना है।

कब तक होगी लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?

वहीं, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट गाड़ी का शुरुआती दाम 7 से 13 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की आशंका जताई जा रही है। वाहन निर्माता इसे नवंबर तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026