---Advertisement---

क्या Honda Activa की सेल में सेंध लगाने आ रहे Hero Xoom 160 और Hero Xoom 125R स्कूटर्स?

Hero Xoom 160 and Hero Xoom 125R स्कूटर्स को बहुत जल्द पेश किया जाएगा। इन दोनों स्कूटर्स को लेकर काफी चर्चा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 9, 2024 3:20 अपराह्न

Hero Xoom 160 and Hero Xoom 125R संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

Hero Xoom 160 and Hero Xoom 125R: देश में जब भी किसी अच्छे स्कूटर की बात होती है तो सभी की नजर एक बार Honda Activa पर जरुर जाती है। करीब 20 सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज करने वाली Honda Activa को टक्कर देने के लिए हीरो दो स्कूटर्स को ला रहा है। इन स्कूटर्स का नाम Hero Xoom 160 और Hero Xoom 125R है। इन दोनों स्कूटर्स को जल्द लॉन्च करने के लिए लाइन अप किया गया है।

Hero Xoom 160 and Hero Xoom 125R जल्द हो सकते हैं पेश

Hero MotoCorp Ltd कंपनी इन प्रीमियम स्कूटर्स पर काम कर रही है। इसकी जानकारी खुद कंपनी के CEO निरंजन गुप्ता की तरफ से की गई है। आपको बता दें, Hero Xoom 160 और Hero Xoom 125R स्कूटर्स को पहली बार कंपनी ने EICMA 2023 की इवेंट में पेश किया था। जिसके बाद से लगातार ये चर्चाओं में बने हुए हैं। इसका मुकाबाल TVS Jupiter 125 और Honda Activa से होगा।

Hero Xoom 160 में क्या मिल सकता है खास?

Hero Xoom 160 को कंपनी 1 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश कर सकती है। ये एक ऑफरोडिंग स्कूटर हो सकता है। जो कि, टूटे-फूटे रास्तों पर भी पानी की तरह दौड़ सकता है। इसमें डिस्क ब्रेक मिल सकता है। ये स्कूटर 156CC के इंजन में आ सकता है।

Hero Xoom 125R में क्या मिल सकता है?

Hero Xoom 125R इस स्कूटर को लेकर काफी चर्चा चल रही है। ये डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आ सकता है। इस स्कूटर में ग्राहक को 14 इंच का टायर मिल सकते हैं। 125 सीसी के इंजन के साथ इसे पेश किया जा सकता है। जिसमें 9.4bhp की पावर और 10.14 Nm की टॉर्क मिल सकती है। फिलहाल इसकी कीमत और फीचर को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन ऑटो मार्केट में इसके फीचर्स को लेकर काफी चर्चा है। खबरों की मानें तो ये स्कूटर 85 हजार की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

इस दोनों स्कूटर्स को कंपनी इसी साल जून के महीने में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल जब तक ये दोनों स्कूटर्स लॉन्च नहीं हो जाते तब तक इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कुछ भी कहना थोड़ा जल्दबाजी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026