---Advertisement---

Ather 450S HR: दमदार रेंज और बड़े बैटरी सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! लॉन्च से पहले सामने आई ये जानकारी

Ather 450S HR: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च होने से पहले इसके कुछ फीचर्स की डिटेल सामने आ गई है। हम यहां बताने वाले हैं कि इसमें क्या कुछ ऑफर किया जा सकता है।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 27, 2023 12:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ather 450S HR: एथर एनर्जी इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर के लाइनअप को बढ़ाने को लेकर काम कर रही है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी की तरफ से एथर 450 एस (Ather 450S) को मार्केट में लॉन्च किया गया था और एक बार फिर से कंपनी ने ग्राहकों को खुशखबरी देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द भारतीय मार्केट में Ather 450S HR नाम से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर सकती है। यहां हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई सारी चीजें सामने आ चुकी हैं।

रेंज में हो सकता है जबरदस्त

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्कूटर को दमदार रेंज के साथ मार्केट में उतार सकती है। संभावित तौर पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.7Kwh की क्षमता वाले बैटरी पैक से सुसज्जित हो सकता है। यह बैटरी सिंगल चार्जिंग में 150 किमी की रेंज देने का सामर्थ्य रखती है। इस बैटरी को फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट हासिल होगा। कहा जा रहा है इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में 80 किमी/प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिल सकती है। साथ ही राइडिंग के लिए स्मार्ट, स्पोर्ट और ईको मोड की सुविधा देखने को मिल सकती है।

फीचर्स Ather 450S HR
बैटरी3.7Kwh की क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है।
रेंज150 किमी की रेंज
टॉप स्पीड80 किमी/प्रतिघंटा
राइडिंग मोडस्मार्ट, स्पोर्ट और ईको मोड
अन्य फीचर्सब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलसीडी कलर डिस्प्ले, स्मार्टफोन्स कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन

फीचर्स की डिटेल भी आ चुकी है सामने

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की डिटेल भी सामने आ चुकी है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलसीडी कलर डिस्प्ले, स्मार्टफोन्स कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा दी जा सकती है। कहा जा रहा है विगत मॉडल की तरह ही इसका डिजाइन भी स्टाइलिश हो सकता है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026

Leave a Comment