---Advertisement---

खास स्कूटर लाने की तैयारी में Ather Electric, अब क्या करेगा ओला?

Ather Electric Scooter अब ट्रांसपेरेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाने की तैयारी में है। कंपनी के CEO ने इसकी जानकारी भी दी है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 11, 2023 4:00 अपराह्न

Ather Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ather Electric Scooter: भारत से निकल कर नेपाल में अपना नया शोरुम खोलने वाली देसी कंपनी एथर अब अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात देने जा रही है। खबरों की मानें को कंपनी एक बार फिर Ather Electric Scooter का ट्रांसपेरेंट वर्जन लेकर आ रही है। जी हां मार्केट में ऐसी खबरे चल रही है कि, कंपनी आर-पार साफ दिखने वाली ट्रांसपेरेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाने की तैयारी में है।

ट्रांसपेरेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रहा एथर

इसकी जानकारी खुद एथर के मालिक तरुन मेहता ने एक्स पर दी है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि,पारदर्शी पैनल वापस आएगा!और इस बार, भगवान की कृपा से, यह केवल पारदर्शी नहीं होगा। पारदर्शिता आगे!कंपनी के CEO ने इसकी एक झलक भी दो फोटो के द्वारा शेयर की है।उनके इस ट्विट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये यूजर्स के लिए कितना नया और खास होने वाला है।एथर 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी इस तरफ के बड़े बदलाव कर सकती है। इसके साथ ही इसमें ट्रांसपेरेंट बॉडी दे सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि, कंपनी ट्रांसपेरेंट बॉडी 450X HR आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में दे सकती है।

क्या ओला से होगा मुकाबला?

कंपनी ट्रांसपेरेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक सीरिज ला सकती है, जिसमें दो स्कूटर हो सकते हैं। अभी तक ये सामने नहीं सका है कि, कंपनी किस तरह के पारदर्शी इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में उतारेगी और इनकी क्या खासियत होगी। ऐसी खबरें भी हैं कि, एथर अपने यूजर्स के लिए एंट्री लेवल के इलेक्ट्रिक स्कटीर ला सकता है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीरिज का मुकाबला देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली ओला इलेक्ट्रिक कंपनी से होगा। अब ये एक दूसरे को कितनी टक्कर दे पाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda City Facelift

मई 14, 2026

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026