---Advertisement---

Ather Energy Electric Scooter किफाएती दाम के साथ ले सकता है एंट्री, Ola, Bajaj और TVS से होगा मुकाबला

Ather Energy Electric Scooter: Ather Energy कंपनी जल्द ही अपना Upcoming Electric Scooter लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत अधिक नहीं होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 18, 2024 2:53 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2024 4:50 अपराह्न

Ather Energy Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ather Energy Electric Scooter: देश की पॉपुलर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) अपने प्रोडक्ट्स में शानदार क्षमता के साथ धमाकेदार फीचर्स देती है। आपको बता दें कि एथर एनर्जी ने 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज को लेकर काफी चर्चा बटोरी थी। मार्केट में इस सीरीज को जमकर प्यार मिला था। ऐसे में एथर एनर्जी एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए तैयारी कर रही है।

जी हां, एथर एनर्जी जल्द ही एक नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ather Energy Electric Scooter) पेश कर सकती है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर (Upcoming Electric Scooter) का नाम ‘Diesel’ हो सकता है। ऐसे में जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान।

Ather Energy Electric Scooter पर अपडेट

एथर एनर्जी के सीईओ और कंपनी के फाउंडर तरुण मेहता ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी के सीईओ तरुण मेहता ने आने वाले दिनों में एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की आधिकारिक जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Energy Diesel में राइडर के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही इसमें काफी शानदार खूबियां दी जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का एंट्री लेवल स्कूटर होगा, जो कि दाम में भी अधिक नहीं होगा।

Ather Energy Electric Scooter की इनसे हो सकती है टक्कर

Ather Energy Diesel इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric, Bajaj, Ampere, Hero MotoCorp और TVS Motor से हो सकता है। हालांकि, अभी तक Ather Energy Diesel Electric Scooter को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है।

Electric Scooter की मांग में हो रही बढ़ोतरी

मालूम हो कि देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में ये मांग 12 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यूनिट तक पहुंच गई है। इसमें से 60 फीसदी मांग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की है। ऐसे में आने वाले समय में इसमें और अधिक इजाफा होने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026