---Advertisement---

13 जनवरी से शुरू होने जा रहा देश का सबसे बड़ा Auto Expo 2023, टिकट से लेकर सुविधाओं तक यहां मिलेंगी सारी जानकारियां

Auto Expo 2023: ऑटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े हुए और कारों को पसंद करने वाले लोगों को जिस समय का बेसब्री से इंतजार था वो समय आखिर आ ही गया है। लोग इस इवेंट में 16वें एडिशन को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। भारत में अगले सप्ताह ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत होने वाली ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 5, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Auto Expo 2023
Follow Us
---Advertisement---

Auto Expo 2023: ऑटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े हुए और कारों को पसंद करने वाले लोगों को जिस समय का बेसब्री से इंतजार था वो समय आखिर आ ही गया है। लोग इस इवेंट में 16वें एडिशन को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। भारत में अगले सप्ताह ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत होने वाली है। यह दुनियाभर में होने वाला सबसे पॉपुलर ऑटो शो है। इस इवेंट में कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों के कॉन्सेप्ट मॉडल, टेक्नोलॉजी और नई गाड़ियों को लॉन्च करते हैं या उनकी प्रदर्शनी करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऑटो एक्सपो इवेंट से जुड़ी जानकारियां देने जा रहे हैं कि इस इवेंट को कब से कब तक और कहां आयोजित किया जाएगा और इसकी एंट्री फीस आदि कितनी हो सकती है।

क्या है ऑटो एक्सपो का इतिहास

अगर ऑटो एक्सपो के इतिहास को उठाया जाए तो बता दें कि साल 1986 में पहली बार ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया था। इसकी शुरुआत नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई थी। पिछले कुछ समय से ऑटो एक्सपो के इवेंट्स दो जगह होने लगे हैं। पहली जगह प्रगति मैदान नई दिल्ली का ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स और दूसरा ग्रेटर नोएडा का ऑटो एक्सपो मार्ट। इस साल भी यह इवेंट इन दोनों जगहों पर आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CITROEN C3: 30000 रुपये की छूट के साथ मिल रही है ये प्रीमियम कार, जानें इसके तगड़े फीचर्स

कब होगा आयोजित

इस साल ऑटो एक्सपो की शुरुआत 13 जनवरी 2023 से शुरू होगी और 18 जनवरी तक चलेगी। 13 जनवरी को मात्र बिजनेस टिकट वालों को प्रवेश मिलेगा। इन्हें सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वहां रहने की अनुमति होगी। इसके अलावा आम जनता के लिए ऑटो एक्सपो की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और 18 जनवरी तक चलेगी इसके अलावा एंट्री को शाम 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। ऑटो एक्सपो 2023 लॉन्च इवेंट्स के लिए ऑटो एक्स्पो मार्ट के दरवाजे 11 और 12 जनवरी को मीडियाकर्मियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

कितने की होगी टिकट

अगर इसकी टिकट की कीमत की बात करें तो बता दें कि इसकी टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक की जा सकती है। यहां जाने के लिए 5 साल तक के बच्चों की कोई टिकट नहीं होगी और इसके अलावा व्हीलचेयर पर बैठे लोगों और उनके सहायकों को भी कोई टिकट नहीं लेनी होगी। आम लोगों को ऑटो एक्सपो में जाने के लिए 13 जनवरी को 750 रुपए खर्च करने होंगे। 14 और 15 जनवरी को 475 रुपए देने होंगे और 16 से 18 जनवरी तक इसकी टिकट मात्र 350 रुपए होगी।

कहां होगा आयोजित

ऑटो एक्सपो 12 से 15 जनवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा के ऑटो एक्सपो में यह 13 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित होगा। ग्रेटर नोएडा में IEML में 3 एंट्री गेट और 3 एग्जिट गेट बनाए गए हैं। यह जगह 58 अकड़ में फैली हुई है। यहां 64000 वर्ग मीटर में एग्जिबिशन एरिया, लाउंज, पार्किंग व्यवस्था, बिजनेस सेंटर, फूड कोर्ट आदि की सुविधा मिलेगी और यहां पर आपको और भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सेफ्टी कैमरे से लेकर वाईफाई सुविधा भी इसमें शामिल हैं।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026