---Advertisement---

Bajaj CNG Bike: कैसी होगी दुनिया की पहली CNG बाइक? भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च

Bajaj CNG Bike: देसी कंपनी बजाज बहुत जल्द भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली Bajaj CNG Bike को पेश करने जा रही है। इसको लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। क्योंकि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग इलेक्ट्रिक या फिर CNG की गाड़ियो की तरफ जा रहे हैं। बजाज ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 10, 2024 12:41 अपराह्न

Bajaj CNG Bike
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj CNG Bike: देसी कंपनी बजाज बहुत जल्द भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली Bajaj CNG Bike को पेश करने जा रही है। इसको लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। क्योंकि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग इलेक्ट्रिक या फिर CNG की गाड़ियो की तरफ जा रहे हैं। बजाज भी इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस खास बाइक को उतारने जा रहा है। इस बाइक को लेकर पहले कहा जा रहा था कि, ये साल 2025 में लॉ़न्च हो सकती थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि, ये बाइक इसी साल पेश हो सकती है।

Bajaj CNG Bike में क्या मिल सकता है खास?

Bajaj CNG Bike को लेकर सबसे पहले लोगों के दिमाग में ये आ रहा है कि, ये कैसे काम करेगी? रिपोर्ट्स की मानें तो जिस तरह से पाइप के जरिए इंजन में पेट्रोल या डीजल जाता है, उसी तरह सीएनजी भी पाइप के द्वारा ही इंजन तक जाएगी। इस दौरान कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहा है कि, सीएनजी ऑक्सीजन के संपर्क में आने से जल्दी आग पकड़ती है। ऐसे में इसमें सेफ्टी के लिए क्या होगा?

अफवाहों की मानें तो बजाज की प्लेटिना बाइक में एक CNG मिल सकती है। क्योंकि अभी तक कंपनी ने ये नहीं बताया है कि, ये पूरी तरह से CNG पर चलेगी या फिर इसमें पेट्रोल का भी विकल्प मिलेगा। इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

बजाज का क्या कहना है?

आपको बता दें, कंपनी के एमडी राजीव बजाज का एक बयान काफी चर्चाओं है। जिसमें वह कह रहे हैं कि, ‘बजाज सीएनजी बाइक वही कर सकती है, जो हीरो होंडा ने किया और वह है ईंधन की लागत को आधा करना’। कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया है कि, वो किस नाम के साथ इसे पेश करेगी।

कुछ अफवाहों में ये कहा जा रहा है कि, बजाज प्लेटिना को CNG के रुप में पेश कर सकती है। फिलहाल इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन लोगों को इसका काफी बेसब्री से इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026