---Advertisement---

Honda Activa 6G खरीदने से पहले इसके फायदे और नुकसान यहां जानें

Honda Activa 6G खरीदने से पहले इसके फायदे और नुकसान की जानकारी ग्राहक को जरुर होना चाहिए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 26, 2024 10:47 पूर्वाह्न

Honda Activa 6G
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa 6G: देश में वैसे तो इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की काफी मांग बढ़ी हुई है, लेकिन इसके बाद भी लोग पेट्रोल स्कूटर खरीद रहे हैं। ऐसे में जब भी कोई पेट्रोल स्कूटर खरीदने का प्लान बनाता है तो उसकी सबसे पहले नजर सबसे ज्यादा बिकने वाले Honda Activa 6G स्कूटर पर जरुर जाती है। Honda Activa पिछले दो दशकों से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रहा है। यही कारण है कि,कंपनी इसका Honda Activa 7G वर्जन और इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। Honda Activa 6G लगभग 77,712 रुपए की एक्स शोरुम में आने वाला स्कूटर है। ये 47 kmpl का माइलेज दे सकता है। इसमें  109.51 cc इंजन मिलता है। ये स्कूटर 90 kmph की टॉप स्पीड दे सकता है।

Honda Activa 6G के फायदे और नुकसान

आज हम आपको देश मे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इसी स्कूटर के कुछ फायदे और नुकसान बताने जा रहे हैं। अगर आप इसे खरीदने चाहते हैं तो इसकी जानकारी जरुर पता होनी चाहिए।

Honda Activa 6G के फायदे

1-स्मूथनेस से भरा 110cc इंजन रिफाइनमेंट के लिए जाना जाता है।

2-47 kmpl का माइलेज दे सकता है। कम पेट्रोल पर अच्छा माइलेज आपके पैसे बचा सकता है।

3-मजबूत और टिकाऊ बॉडी के साथ आता है।

4-बाहरी फ्यूल फिलर कैप मिलता है, जिससे ईधन भरना आसान हो जाता है।

Honda Activa 6G के नुकसान

1-फ्रंट डिस्क ब्रेक नहीं दिया गया है, जिसके कारण सेफ्टी पर सवाल उठते हैं।

2-अंडरसीट लाइट और USB चार्जिंग पोर्ट की कमी लोगों को काफी खलती है।

3-इस स्कूटर में मॉर्डन फीचर की काफी कमी है।

Honda Activa 6G के फीचर्स

फीचर Honda Activa 6G
इंजन109.51 cc का इंजन मिलता है।
टॉर्क4,500 rpm पर 10.5 Nm की टॉर्क मिलती है।
पावर7.73 bhp की पावर देता है।
स्पीड85 Kmph की स्पीड दे सकता है।
ब्रेकड्रम ब्रेक मिलता है।
फ्यूल टैंक5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
माइलेज47 kmpl का माइलेज मिलता है।

Honda Activa 6G के ये कुछ फायदे और नुकसान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   



Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026