---Advertisement---

Renault Duster 2026 खरीदने से पहले  हर ग्राहक को पता होनी चाहिए ये मुख्य बातें, नई डस्टर की वापसी किसेके लिए बनी मुसीबत? 

Renault Duster 2026: रेनोल्ट डस्टर को कंपनी ने नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। ये एसयूवी अपने बेहद हाईटेक फीचर्स के कारण चर्चा में है। अगर आप भी इसे बुक करना चाहते हैं तो इसकी खासियतों को जान लीजिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 29, 2026 6:43 अपराह्न

Renault Duster 2026
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 2026 : रेनोल्ट की नई डस्टर 26 जनवरी को ही लॉन्च हुई है। कंपनी ने इस बेहद मजबूत ऑफरोडिंग एसयूवी को बड़े बदलावों के साथ पेश किया है।  कीमत मार्च तक रिवील की जाएंगी। लेकिन 21000 की टोकन मनी देकर आप इसे  बुक कर सकते हैं। अगर आप शहरों से लेकर पहाड़ों में दौड़ने वाली कोई सबसे सुरक्षित और बड़ी कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो डस्टर की इन खूबियों पर जरुर नजर डाल लीजिए। क्योंकि कंपनी ने ना सिर्फ इसका बूट स्पेस बढ़ाया है बल्कि इसमें पैरानोमिक सनरूफ भी दिया गया है। इस गाड़ी को ब्लैक, व्हाइट, रेड मूनलाइट सिल्वर, ग्रीन और ब्लू जैसे 6 शानदार रंगों में पेश किया है।

Renault Duster 2026 की सुरक्षा

नई रेनोल्ट डस्टर की सबसे बड़ी खूबी इसका बेहद सुरक्षित होना है। कंपनी ने इसमें लेवल-2 ADAS और 5-स्टार की सुरक्षा दी है। इसमें यात्रियों के लिए 6 एयरबैग के साथ 360-डिग्री कैमरा , हिल डिसेंट कंट्रोल और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक के साथ तमाम सारे सुरक्षा देने वाले फीचर्स दिए हैं।

नई रेनॉल्ट डस्टर में पहली बार मिला इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ

रेनॉल्ट डस्टर की वापसी में सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोरने वाला फीचर इसका इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ है। पहली बार डस्टर में सनरुफ मिल रहा है। ये यात्रियों को ना सिर्फ बाहर का खूबसूरत नजारा दिखाने में मदद करता है। बल्कि इसके साथ में मौजूद रेलिंग की मदद से 50 किलों तक का सामान रखा जा सकता है। डस्टर के डार्क इंटीरियर को ये बहुत ही अट्रेक्टिव और हवादार बनाता है। ऑफ और ऑन रोडिंग करने वालों के लिए ये बेस्ट हैं। ये वन-टच फंक्शन पर काम करता है। इसके साथ ही एसयूवी को प्रीमियम बनाता है।

नई डस्टर का इंजन , परफॉर्मेंस और माइलेज

नई रेनल्ट डस्टर को कंपनी ने 3 पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। इसका 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन माइल्ड-हाइब्रिड है। जो कि, 163 PS की पावर और 280 Nm टॉर्क को जनरेट करता है। वहीं, इसका सबसे पावरफुल इंजन 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड है। जो कि, 160 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इनमें 6-स्पीड मैनुअल/ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इसके तीनों इंजन 15 किमी/लीटर से लेकर 18-20 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकते हैं। नई डस्टर 200 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

बड़ा बूट स्पेस

डस्टर में 518 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया है। जिसे 700 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इस सेगमेंट में अभी तक किसी भी एसयूवी में इतना बड़ा बूट स्पेस नहीं मिला है। जो लोग लंबी यात्रा पर जाते हैं उन्हें ज्यादा सामान ले जाने की सहुलियत देता है।

रेनॉल्ट डस्टर 2026 की संभावित कीमत और गाड़ी की डिलीवरी

रेनॉल्ट डस्टर 2026 की कीमत का खुलासा मार्च के आस-पास किया जा सकता है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 10 लाख से लेकर 21 लाख तक के आल-पास की कीमत में पेश करेगी। वहीं, जो लोग नई डस्टर को खरीदना चाहते हैं वो 21000 की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। खबरों की मानें तो अप्रैल के मिड तक इस गाड़ी की डिलीवरी ग्राहकों तो दी जाएगी।

इन मिड-साइज़ एसयूवी के लिए बनेगी चुनौती

नई डस्टर मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में आने वाली हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टाटा सिएरा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनेगी।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026