---Advertisement---

Best Selling Two Wheelers: Ola ने Hero-Honda जैसी कंपनियों को पछाड़ा, जानें साल 2023 में क्या हो सकता है हाल

Best Selling Two Wheelers: साल 2022 इलेक्ट्रिक वाहनों और कार निर्माता कंपनियों के लिए तो बेहद खास रहा लेकिन अन्य टू व्हीलर सेगमेंट के लिए कुछ खास नहीं रहा। साल 2022 में टू व्हीलर्स की खुदरा बिक्री घटकर 11,33,138 यूनिट्स रह गई थी। साल 2021 में इसकी बिक्री 12,75,894 यूनिट्स थी। वहीं अगर बात करें ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 10, 2023 1:59 अपराह्न | Updated: अप्रैल 10, 2023 5:59 अपराह्न

Best Selling Two Wheelers
Follow Us
---Advertisement---

Best Selling Two Wheelers: साल 2022 इलेक्ट्रिक वाहनों और कार निर्माता कंपनियों के लिए तो बेहद खास रहा लेकिन अन्य टू व्हीलर सेगमेंट के लिए कुछ खास नहीं रहा। साल 2022 में टू व्हीलर्स की खुदरा बिक्री घटकर 11,33,138 यूनिट्स रह गई थी। साल 2021 में इसकी बिक्री 12,75,894 यूनिट्स थी। वहीं अगर बात करें साल 2020 और साल 2019 की बिक्री की तो तब करीब 14-15 लाख यूनिट्स बिकी थीं। साल 2022 में भी हमेशा की तरह हीरो मोटोकॉर्प बेस्ट सेलिंग रहा। दूसरे नंबर पर होंडा टू-व्हीलर्स रही। लेकिन एक वजह से दोनों कंपनियां पीछे रह गईं। इसका मुकाबला Ola ने Hero-Honda से है।

ये भी पढ़ें: CITROEN C3: 30000 रुपये की छूट के साथ मिल रही है ये प्रीमियम कार, जानें इसके तगड़े फीचर्स

किस मामले में पीछे रहीं ये कंपनियां

हीरो और होंडा दोनों कंपनियों की अगर ग्रोथ की बात की जाए तो ये दोनों कंपनियां ग्रोथ के मामले में पीछे रह गई हैं। विशाल अहलावत के नाम से ट्विटर पर एक लिस्ट ट्वीट की गई है जिसमें कंपनियों की ग्रोथ बताई गई है। अगर इस लिस्ट को मानें तो ओला ने ग्रोथ के मामले में इन दोनों कंपनियों को पछाड़ दिया है।

https://twitter.com/vishalahlawat92/status/1612412042769739778?s=20&t=tKaUQIc8Td752Qjg-QigIg
इस लिस्ट के हिसाब से ओला ने सबसे ज्यादा ग्रोथ की है। ये एक ऐसी कंपनी है जिसे मार्केट में आए अभी करीब 1 साल ही हुआ है। Ola कंपनी ने दिसंबर के महीने में कुल 17,280 टू-व्हीलर्स बेचे। जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने मात्र 240 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह कंपनी को मात्र एक साल में 7100 फीसदी की ग्रोथ मिली है।   

साल 2023 के लिए ओला के CEO ने की यह भविष्यवाणी

बता दें कि वर्तमान समय में होंडा एक्टिवा देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इस पर ओला के CEO भाविश अग्रवाल ने साल 2023 में होने वाली ग्रोथ को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि OLA S1 अगस्त 2023 तक होंडा एक्टिवा को पीछे छोड़कर भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन जाएगा।

Also Read: BBL 2022: NATHAN MCANDREW की बुलेट गेंद के आगे पस्त हुए JIMMY PEIRSON, हेलमेट पर लगी बॉल और गिर पड़े जमीन पर, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026