---Advertisement---

Bikes Under 70000: सस्ते में Bajaj, Hero और TVS की इन बाइक्स ने काटा गदर, फीचर्स पर हार जाएंगे दिल

Bikes Under 70000: बाइक खरीदने को लेकर हमारे मन में तमाम उठा-पटक चलती रहती है। हमारी कोशिश रहती है कि कम कीमत में बेहतरीन फीचर और कम मेंटिनेंस लेने वाली बाइक को खरीदा जाए जिससे की ना सिर्फ पैसे बचे बल्कि इंसान अतिरिक्त व्यय से भी बच सके। इसी क्रम में आज हम आपके लिए ...

Read more

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 18, 2023 2:00 अपराह्न

Bikes Under 70000
Follow Us
---Advertisement---

Bikes Under 70000: बाइक खरीदने को लेकर हमारे मन में तमाम उठा-पटक चलती रहती है। हमारी कोशिश रहती है कि कम कीमत में बेहतरीन फीचर और कम मेंटिनेंस लेने वाली बाइक को खरीदा जाए जिससे की ना सिर्फ पैसे बचे बल्कि इंसान अतिरिक्त व्यय से भी बच सके। इसी क्रम में आज हम आपके लिए लाएं हैं 70000 से भी कम कीमत वाले Hero, TVS और Bajaj के कुछ बाइक जिनके फीचर शानदार हैं। ऐसे में अगर आप बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

हीरो एच एफ डिलक्स (Hero HF Deluxe) 

हीरो के इस मॉडल को मिडिल क्लॉस परिवार अपना जान मानती है। ज्यादातर पिछड़े क्षेत्रों में ये देखने को मिल जाता है। दिल्ली में इस मॉडल की एक्स शोरुम कीमत 62862 रुपये से शुरू है। बदलते मॉडल और बदलते शहर के साथ हीरो एच एफ डिलक्स (Hero HF Deluxe) की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऑटो बाजार में ये बाइक कैनवस ब्वैक, नेक्सस ब्लू, गोल्ड और टेक्नो ब्लू जैसे कलर में उपलब्ध है। फीचर के तौर पर इसमें डिस्क ब्रेक, सेल्प और किक स्टार्ट, i3s टेक्नोलॉजी और बेहतरीन सस्पेंशन शामिल हैं।

Bikes Under 70000
Bikes Under 70000

Bajaj Platina 100

बजाज की इस बाइक को लेकर माइलेज प्रिय लोगों के अन्दर खास उत्साह देखने को मिलता है। आधिकारिक साइट पर इसकी कीमत भी 70000 रुपये से कम है। असल कीमत की बात करें तो दिल्ली में इसकी एक्स शोरुम कीमत 67808 रुपये से शुरू है। वहीं फीचर के तौर पर इसमें सेल्फ स्टार्ट, LED हेडलाइट और दमदार इंजन क्षमता मिलने होने की बात कही जाती है। ये कई कलर वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें ब्लैक एंड रेड, ब्लैक एंड सिल्वर, ब्लैक एंड गोल्ड और ब्लैक एंड ब्लू जैसे कलर वेरिएंट शामिल हैं।

Bikes Under 70000
Bikes Under 70000

टीवीएस स्पोर्ट बाइक (TVS Sport) 

मशहूर बाइक निर्माता कंपनी टीवीएस अपने स्टाइलिश और शानदार फीचर वाले बाइक के लिए जानी जाती है। टीवीएस के मॉडल TVS Sport की एक्स शोरुम कीमत भी 70000 रुपये से कम है। बात करें अगर राजधानी दिल्ली की तो यहां इसकी एक्स शोरुम कीमत 58881 रुपये से शुरू है। ये बाइक ब्लैक एंड ब्लू, ब्लैक एंड रेड, व्हाइट पर्पल और मेटालिक ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 4 स्ट्रोक एयर कूल इंजन के साथ इसकी मांग लोगों के बीच जबरदस्त देखने को मिलता है।

Bikes Under 70000
Bikes Under 70000

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026