---Advertisement---

Camping Tent For Car: हुंडई की गाड़ी को बना दिया चलता फिरता हाउस, घुमक्कड़ लोगों के लिए बेस्ट है ये जुगाड़

Camping Tent For Car: अगर आप एडवेंचर करने के शौकीन हैं तो कभी न कभी न आपके जेहन में भी गाड़ी के ऊपर टैंट लगाकर कैंपिंग का आइडिया आया होगा। जब भी हम कहीं ट्रिप पर जाते हैं तो रुकने की परेशानी सबसे बड़ी होती है और मंहगे- मंहगे होटलों की वजह से हमारा बजट ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 4, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Camping Tent For Car: अगर आप एडवेंचर करने के शौकीन हैं तो कभी न कभी न आपके जेहन में भी गाड़ी के ऊपर टैंट लगाकर कैंपिंग का आइडिया आया होगा। जब भी हम कहीं ट्रिप पर जाते हैं तो रुकने की परेशानी सबसे बड़ी होती है और मंहगे- मंहगे होटलों की वजह से हमारा बजट बिगड़ जाता है। अब हाल ही में इससे निजात पाने के लिए भी लोगों ने एक जोरदार तरीका खोज निकाला है। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर आया है। जिस में हुंडई की एक गाड़ी पर कैंपिंग टैंट लगा हुआ है। चलिए इस वीडियो के बारे में जान लेते हैं।

हुंडई की गाड़ी को बना दिया चलता फिरता घर

हाल ही में Adventurehut.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें कुछ लोगों ने हुंडई की गाड़ी के ऊपर टैंट लगाया हुआ है। इस वीडियो के साथ लिखा गया है कि हुंडई EON के ऊपर लगाए गए कैंप में दो लोगों के सोने की सुविधा है। वीडियो में दिखाई दे रही कैंपिंग हट में ये लोग सीढ़ियों की मदद से आ जा रहे हैं। लोहे व कपड़े से ट्रिप पर रहने के मकसद से तैयार किया गया ये आशियाना दिखने में भी काफी मजबूत लग रहा है।

फोल्ड होकर हो जाती है कहीं भी फिट

ये कैंपिंग हट ऐसे लोगों के लिए काम की साबित हो सकती है। जो लोग अक्सर कहीं न कहीं ट्रिप पर जाते हैं लेकिन उन्हें वहां ठहरने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन इसकी मदद से किसी भी तरह की गाड़ी को चलता फिरता घर बनाया जा सकता है और ट्रिप का भरपूर आनंद लिया जा सकता है और खास बात है इसमें ज्यादा तामझाम भी नहीं जोड़ना पड़ता है।

लोग दे रहे हैं जमकर प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर आए इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि ये आइडिया कहीं भी बाहर घूमने वालों के लिए शानदार है। बता दें, इस वीडियो अभी तक 20 हजार रुपये के आस-पास लाइक्स आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 13, 2026

Leave a Comment