---Advertisement---

Car Care Tips: सतर्क हो जाएं! ऑटोमेटिक कार ड्राइविंग के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

Car Care Tips: क्या आप ऑटोमेटिक कार लेने की सोच रहे हैं, अगर हां तो पहले इन 5 टिप्स को याद कर लें। वरना आपको कार चलाने में आ सकती है कई परेशानियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 16, 2023 6:25 अपराह्न

Car Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Car Care Tips: इंडिया में ऑटोमेटिक कारों की मांग में काफी तेजी आई है। मगर कई बार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की सही जानकारी नहीं होने पर कुछ गड़बड़ी हो जाती है। ऐसे में ड्राइवर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन कारों में मैनुअली गियरबॉक्स नहीं चलाना पड़ता है।

फिलहाल कारों में 3 टाइप का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। CVT- कंटीन्यूजली वैरिएबल ट्रांसमिशन, AMT- ऑटोमेटिड मैनुअल ट्रांसमिशन और ड्यूल क्लच ऑटोमेटिड मैनुअल ट्रांसमिशन। ऐसे में आपको ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार चलाते वक्त इन टिप्स का ध्यान रखना है।

ढलान पर न्यूट्रल लगाना

ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार को ढलान वाली जगह पर न्यूट्रल करके नहीं चलाना चाहिए। अक्सर लोग फ्यूल बचाने के लिए ऐसा करते हैं। मगर ये कार के गियरबॉक्स के लिए खतरनाका साबित हो सकता है। न्यूट्रल पर ऑयल सप्लाई बंद हो जाती है।

रिवर्स गियर लगाना

ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार में बिना रुके रिवर्स गियर न डाले। ऐसा करने से गियरबॉक्स खराब हो सकता है। जब गियर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में होते हैं तो मैकेनिज्म गियर शिफ्ट करने के लिए ट्रांसमिशन बैंड और क्लच का उपयोग करता है। इसी वजह से गाड़ी रुकने पर ही रिवर्स गियर डालें

लॉन्च कंट्रोल फीचर

ऑटोमेटिक कार में लॉन्च कंट्रोल फीचर मिलता है। ये फीचर कार को अच्छा स्टार्ट देता है और इसी वजह से लोग न्यूट्रल में रेव को बढ़ाते हैं। ऐसे में ड्राइव मोड और गियरबॉक्स को नुकसान हो सकता है। ऐसे में ड्राइवर को लॉन्च कंट्रोल फीचर का लाभ लेने के लिए आपको कार को ड्राइव मोड में रखना है। इसके बाद क्लच की तरह ब्रेक पैडल छोड़े।

पार्किंग मोड में हैंडब्रेक

ऑटोमेटिक कार में पार्किंग के लिए P यानी पार्किंग मोड होता है। ऐसे में गाड़ी को पार्क करने के बाद उसमें हैंडब्रेक का इस्तेमाल जरूर करें। हैंडब्रेक का इस्तेमाल न करने पर गियरबॉक्स के मैकैनिज्म पर काफी अधिक प्रेशर पड़ता है। साथ ही आपको कार के रुकने का इंतजार करना चाहिए। वरना चलती कार में हैंडब्रेक लगाने से भी गियरबॉक्स को नुकसान हो सकता है।

ट्रैफिक लाइट पर न्यूट्रल

ट्रैफिक लाइट पर कार रुकने पर लोग अक्सर न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल करते हैं। लोग फ्यूल बचाने के लिए अक्सर ऐसा करते हैं। मगर ट्रैफिक लाइट पर ऑटोमेटिक कार को ड्राइव मोड में ही रखें और ब्रेक लगाएं। आप कार के स्टार्ट और स्टॉप सिस्टम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गियरबॉक्स को नुकसान नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026