---Advertisement---

नई कार खरीदने पर कम हो सकती है Car On Road Price! बस इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

Car On Road Price: नई कार लेने से पहले जानें कैसे कार की ऑन रोड कीमत कम हो सकती है। इसके लिए आपको खबर में बताई गई 5 बातों का ध्यान रखना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 22, 2023 5:15 अपराह्न

Car On Road Price
Follow Us
---Advertisement---

Car On Road Price: इस समय त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कई वाहन कंपनियां अपने बढ़िया कारों पर ऑफर देती हैं। यही वजह है कि इस दौरान कारों की सेल में अच्छा-खासा उछाल देखा जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर से सीधा फायदा हो सकता है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप जब भी नई कार खरीदने जाएंगे तो आपको हजारों रुपये की सीधी बचत होगी। ये बचत कैसे होगी ये जानने के लिए आपको पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा।

कार के प्राइस ब्रेकअप पर दें ध्यान

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नई कार लेते वक्त ग्राहक को कार का प्राइस ब्रेकअप दिखाया जाता है इसमें कार की एक्सशोरूम कीमत के साथ लगने वाले अन्य टैक्स की भी जानकारी दी जाती है। इसमें पंजीकरण, आगे बढ़ाई गई वारंटी, रोड टैक्स, एक्सट्रा उपकरण पर टैक्स, इंश्योरेंस और ग्रीन टैक्स आदि शामिल होते हैं। कार की एक्सशोरूम कीमत में इन सभी को जोड़कर कार की कीमत बहुत अधिक हो जाती है। आगे पढ़ें कैसे इनसे बचा सकता है।

इंश्योरेंस लेने में न करें जल्दबाजी

नई कार के साथ ही इंश्योरेंस भी कार डीलर देता है। ऐसे में वह इस इंश्योरेंस में अपनी तरफ से कुछ भी एड कर सकता है। इस तरह से कार डीलर से इंश्योरेंस न लेकर आप थर्ड पार्टी मतलब बाहर से इसे ले सकते हैं। अक्सर ऐसा करने पर कई हजारों रुपये की बचत हो जाती है। हालांकि, इस दौरान आपको दस्तावेजों को सही से पढ़ना होगा, ताकि बाद में कोई भी गलती न हो। ऐसा करने से कार की ऑन रोड कीमत घट जाएगी।

अतिरिक्त वारंटी पर दें ध्यान

इसके साथ ही कार डीलर नई कार के साथ अतिरिक्त वारंटी ऑफर करते हैं। इसके बदले में वह कस्टमर्स से मोटी रमक वसूल करते हैं। ऐसे में आपको कार की एक्सटेंडेंट वारंटी नहीं लेनी चाहिए तो आप मना कर सकते हैं। इसके बाद कार की ऑन रोड प्राइस कम हो सकती है।

सालाना मैंटेनेंस पैकेज लेने से पहले सोचें

नई कार खरीदते वक्त कार डीलर सालाना मैंटेनेंस पैकेज देते हैं, अगर आपको इंश्योरेंस में रोड साइड असिस्टेंस सुविधा मिल रही है तो आपको इस पैकेज की जरूरत नहीं है। ऐसे में नई कार लेते समय कार की ऑन रोड कीमत कम हो जाएगी।

डीलर डिस्काउंट पर रखें नजर

नई कार लेते वक्त आपको ये देखना है कि कौन सा डीलर नई कारों पर अधिक छूट दे रहा है। ऐसे में कार की ऑन रोड कीमत पर इसका साफ असर पड़ेगा, जिसका फायदा आपको होगा।

सीजनल पैकेज से होगा फायदा

किसी भी फेस्टिव के आस-पास कई कार डीलर नई कारों की खरीद पर अच्छा ऑफर देते हैं। ऐसे में आप इसका लाभ लेकर नई कार को कम ऑन रोड कीमत पर अपने साथ लेकर जा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026