---Advertisement---

Citroen C3 SUV को 99000 रुपये तक के भारी-भरकम फायदे के साथ लाएं घर, लिमिटेड है ये धाकड़ ऑफर

Citroen C3: सिट्रॉएन कंपनी अपनी दमदार एसयूवी सी3 पर अच्छा बचत वाला ऑफर दे रही है। अभी खरीदने पर मिल सकता है अतिरिक्त लाभ, देखें पूरी डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 7, 2023 10:41 पूर्वाह्न

Citroen C3
Follow Us
---Advertisement---

Citroen C3: इंडियन कार बाजार में फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी सिट्रॉएन ने काफी कम वक्त में अपनी अच्छी हिस्सेदारी बना ली है। सिट्रॉएन कंपनी के पास भारतीय बाजार में बिक्री के लिए कई गाड़ियां मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप साल के आखिर में एक शानदार कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। जी हां, सिट्रॉएन सी3 (Citroen C3) कार पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए नीचे जानते हैं कि क्या है डिस्काउंट डील की पूरी जानकारी।

Citroen C3 पर फायदा

फ्रांस की कार मेकर इस कार पर बेहतरीन ऑफर दे रही है। सिट्रॉएन सी3 कार के Live 1.2 Petrol वेरिएंट पर 99 हजार रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है। साथ ही 5 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी, एक साल के लिए मुफ्त फ्यूल और अभी खरीदें और EMI 2024 से शुरू करें। आपको बता दें कि ये ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक ही जारी रहेगा।

सिट्रॉएन सी3 पर मिल रहा ये डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग शहरों में अलग हो सकता है। सिट्रॉएन की इन कारों पर डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए अपने शहर में पास के सिट्रॉएन कार डीलर से मिलें। हालांकि, इस कार पर दिया जा रहा ऑफर स्टॉक के आधार पर भी बदल सकता है।

Citroen C3 के दमदार फीचर्स

सिट्रॉएन सी3 कार में कई सारे खास फीचर्स मिलते हैं। कार के फ्रंट में स्प्लिट हैडलैंप, डबल स्लेट क्रोम ग्रिल, 15 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स, स्कॉएर्ड टेललाइट्, 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइट ऑटो, स्टेयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल एनए इंजन और 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Citroen C3 की एक्सशोरुम कीमत 616000 रुपये दिल्ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026