---Advertisement---

इस Electric Bike को चलाने का खर्चा है पेट्रोल बाइक से कम! क्रूजर डिजाइन के साथ मिलती है 150KM की रेंज

Electric Bike: भारतीय वाहन सेक्टर में कई नई कारों ने और बाइक्स ने अपना डंका बजा रखा है। इनमें देश की कई देसी कंपनियां और विदेशी वाहन कंपनियां भी शामिल हैं। वहीं, टू-व्हीलर मार्केट में इन दिनों कई नए मॉडल दस्तक देने को तैयार खड़े हैं। अगर आप भी किसी दमदार टू-व्हीलर को अपना साथी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 5, 2023 12:48 अपराह्न

Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Electric Bike: भारतीय वाहन सेक्टर में कई नई कारों ने और बाइक्स ने अपना डंका बजा रखा है। इनमें देश की कई देसी कंपनियां और विदेशी वाहन कंपनियां भी शामिल हैं। वहीं, टू-व्हीलर मार्केट में इन दिनों कई नए मॉडल दस्तक देने को तैयार खड़े हैं। अगर आप भी किसी दमदार टू-व्हीलर को अपना साथी बनाना चाहते हैं तो आपके पास एक से बढ़कर एक कई ऑप्शन मौजूद हैं।

Cyborg Armor Electric Bike की खासियत

इंडियन बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर से अधिक इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) की मांग बनी हुई है। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी ही बाइक की जानकारी लाए हैं, जिसे जानकर आप उसे खरीदने के लिए दीवाने हो सकते हैं। हम साईबर्ग आर्मर इलेक्ट्रिक बाइक की बात कर रहे हैं। आपने अब तक कई इलेक्ट्रिक बाइक पर सैर की होगी या देखी होगी। मगर इस बाइक की खूबियां काफी यूनिक हैं।

Cyborg Armor Electric Bike का खास डिजाइन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बाइक का डिजाइन नॉर्मल नहीं है, बल्कि ये इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें क्रूजर डिजाइन दिया गया है। चलिए जानते हैं कि इस इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक की क्या खासियते हैं।

Cyborg Armor Electric Bike के फीचर्स

इस बाइक में एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक, रेज्ड हैंडलबार, माउंटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक चौड़ी सीट के साथ बैक रेस्ट भी दिया गया है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूजर कंट्रोल, यूएसबी चार्जर, रिवर्स मोड और पार्किंग मोड और कई दमदार फीचर्स दिए जाएंगे।

Cyborg Armor Electric Bike की रेंज

इस बाइक में 3.24kwh की बैटरी पैक दी गई है। इसमें रिमूव होने वाली बैटरी दी गई है, जिसे फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल वेरिएंट के साथ एक रंग ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है। ये सिंगल चार्ज पर 150km की रेंज देती है। इस बाइक की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये है।

जानकारी के मुताबिक, इस बाइक को अगर महीने भर में 1000 किलोमीटर चलाते हैं तो इसे 3 साल चलाने में 6220 रुपये का खर्चा आएगा। इस हिसाब से ये बाइक महीने में सिर्फ 172 रुपये के खर्च पर चलेगी। इस बाइक की सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड 350 से हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Discounts and Offers on Tata EV Cars for June 2026

जून 8, 2026

News Hyundai i20

जून 6, 2026

Tata Punch EV

जून 6, 2026

Tata Avinya EV

जून 5, 2026

Kawasaki KX327

जून 4, 2026

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel

जून 4, 2026