---Advertisement---

Ducati Multistrada V4 Rally: एडवेंचर के शौकीनों के लिए आ गई डुकाटी की ये धाकड़ बाइक, फीचर्स हैं एकदम टॉपक्लास!

Ducati Multistrada V4 Rally: डुकाटी ने फेस्टिव सीजन में अपने बाइक्स के पोर्टफोलियो में विस्तार किया है और फ्लैगशिप कीमतों पर एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए दमदार इंजन से लैस मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसको खास तौर से ऐसे लोगों के लिए डिजान किया गया है। जिन्हें ऑफरोडिंग ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 13, 2023 8:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ducati Multistrada V4 Rally: डुकाटी ने फेस्टिव सीजन में अपने बाइक्स के पोर्टफोलियो में विस्तार किया है और फ्लैगशिप कीमतों पर एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए दमदार इंजन से लैस मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसको खास तौर से ऐसे लोगों के लिए डिजान किया गया है। जिन्हें ऑफरोडिंग करने के लिए टॉपक्लास फीचर्स से सजी हुई बाइक चाहिए होती है। इसमें क्या कुछ फीचर्स ऑफर किए गए हैं। इसी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

Ducati Multistrada V4 Rally के फीचर्स

डुकाटी की इस बाइक में कई तरह के स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसमें मैप नेविगेशन, इसमें 6.5 इंच का टीएफटी क्लस्टर, कॉर्नरिंग एबीएस, फोन कॉल और म्यूजिक की प्लेक बैक की सुविधा, इंटरकॉम सिस्टम, डुकाटी की खुद की कॉर्निंग लाइट्स, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल और डुकाटी व्हीली कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल मिलता है।

इंजन और ट्रांसमिशन

इंजन और ट्रांसमिशन के स्तर पर देखा जाए तो इसमें 1158 सीसी की क्षमता वाला इंजन दिया जाता है। जो 10750 आरपीएम पर 170 एचपी की अधिकतम शक्ति और 8750 आरपीएम पर 121 एनएम का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन और चार राइडिंग मोड प्रदान किए जाते हैं। जो कि अर्बन, एंड्यूरो, स्पोर्ट और टूरिंग हैं।

फीचर्स Ducati Multistrada V4 Rally
इंजन1158 सीसी इंजन
पॉवर10750 आरपीएम पर 170 एचपी की शक्ति
टॉर्क8750 आरपीएम पर 121 एनएम टॉर्क
ट्रांसमिशन 6 स्पीड गियरबॉक्स
राइडिंग मोडअर्बन और एंड्यूरो, स्पोर्ट, टूरिंग हैं।

Ducati Multistrada V4 Rally प्राइस

इस लेटेस्ट बाइक को रेड कलर पेंट और ऑफ द लाइन मैट ब्लैक वेरिएंट में लाया गया है। बता दें, यह इसका टॉप वेरिएंट है। इसके टॉप वेरिएंट के लिए 30.03 लाख रुपये एक्सशओरूम कीमत निर्धारित की गई है। जबकि रेड कलर वाले वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 29.72 लाख रुपये चुकाने होंगे। इस बाइक की कीमतें Multistrada V4 S से ज्यादा रखी गई हैं। इसकी कीमत 26.73 लाख रुपये एक्सशोरूम है। इसको कंपनी की साइट पर प्री-बुक किया जा सकता है।

किससे होता है मुकाबला?

डुकाटी की इस बाइक के टक्कर पर KTM 1290 Super Adventure S बाइक आती है। इसमें 158 बीएचपी की शक्ति और 138 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करने वाला इंजन मिलता है। इसके अलावा BMW R 1250 GS Adventure से भी इसका कंपेरिजन होता है। इसमें 1254 सीसी का इंजन मिलता है। वहीं ये 7750 rpm पर 134.1 बीएचपी की शक्ति और 6250 rpm पर 143 एनएम का टॉर्क पैदा कर सकती है। इसको 21किमी/प्रति लीटर ARAI माइलेज प्रमाणित किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Leave a Comment