---Advertisement---

Electric Two Wheeler Sales February 2026: हीरो को मिला ग्राहकों का सपोर्ट, मगर ईवी टू व्हीलर में नंबर वन बनी यह कंपनी; Ola को लगा झटका

Electric Two Wheeler Sales February 2026: फरवरी 2026 में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री के मामले में हीरो मोटोकॉर्प को बड़ी खुशी मिली है। मगर नंबर का स्थान किसी और कंपनी को मिल गया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 3, 2026 1:51 अपराह्न

Electric Two Wheeler Sales February 2026
Follow Us
---Advertisement---

Electric Two Wheeler Sales February 2026: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि महीने की शुरुआत हर दो पहिया वाहन कंपनी पिछले महीने की बिक्री की रिपोर्ट जारी करती है। ऐसे में मार्च 2026 में भी हीरो मोटोकॉर्प और ओला इलेक्ट्रिक समेत तमाम टू व्हीलर कंपनियों ने अपनी मंथली सेल्स की डिटेल साझा की है। ऐसे में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री फरवरी 2026 के दौरान हीरो मोटोकॉर्प कंपनी को ग्राहकों का फुल सपोर्ट मिला है। मगर फिर भी फरवरी में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री टीवीएस मोटर्स ने हासिल की।

Electric Two Wheeler Sales February 2026 में TVS ने जीता नंबर वन का खिताब

टीवीएस मोटर्स के मुताबिक, फरवरी 2026 के दौरान कंपनी ने 31600 यूनिट्स की सेल की। जबकि फरवी 2025 के दौरान 18955 इकाईयों की बिक्री की थी। इस तरह से कंपनी की वार्षिक सेल में लगभग 67 फीसदी का उछाल आया। टीवीएस की इस ग्रोथ के पीछे कंपनी के आईक्यूब और ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर की अच्छी सेल है। दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत 1 लाख रुपये से कम है।

वहीं, फरवरी 2026 में हीरो कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा पर लोगों ने बड़ा भरोसा दिखाया। 28 दिन के भीतर हीरो ने 12512 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी 2025 के दौरान 2969 यूनिट्स ही बिकी थी। ऐसे में कंपनी की सालाना सेल में 364 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री फरवरी 2026 में ओला को लगा तगड़ा झटका

उधर, फरवरी में ओला इलेक्ट्रिक को तगड़ा झटका लगा। ओला कंपनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री के मामले में टॉप -5 से बाहर होकर 6वें स्थान पर पहुंच गई। फरवरी 2026 में ओला इलेक्ट्रिक ने 3968 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जबकि जनवरी 2026 के दौरान 7516 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ऐसे में ग्राहकों ने ओला पर कम भरोसा जताया है।

इसके अलावा, बजाज ऑटो ने फरवरी के दौरान 25323 यूनिट्स की बिक्री रिकॉर्ड की। जोकि पिछले साल 21751 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है। कंपनी ने हाल ही में अपना नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारा है। ऐसे में लोगों ने बजाज पर भी अपना विश्वास कायम रखा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026