---Advertisement---

Yamaha XSR 155:माइलेज ही नहीं स्मार्टनेस में भी सबसे आगे है ये बाइक! जानें ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए क्यों है फायदे का सौदा?

Yamaha XSR 155: यामहा ने अभी हालहि में यामहा XSR 155 बाइक को पेश किया है। ये बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल है। इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। यहां जानें ऑन रोड कीमत क्या है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 2, 2026 5:42 अपराह्न

Yamaha XSR 155
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha XSR 155: जापानी कंपनी यामहा ने अभी हालिह में 11 नवंबर 2025 को भारत में एक बेहद खास बाइक को पेश किया है। यामहा XSR 155 एक बजट फ्रेंडली मोटरसाइकिल है। जिसमें एक नहीं कई सारे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। कॉलेज और ऑफिस जाने वालों के लिए ये बहुत ही अच्छा विकल्प मानी जा रही है।  अगर आप भी किसी मोटरसाइकिल को खरीदना चाहते हैं तो इसकी खासियतों को जान लीजिए।

Yamaha XSR 155 की ऑन रोड कीमत

यामहा XSR 155 की ऑनरोड कीमत 1.73 लाख से लेकर 1.83 लाख के आस-पास है। ये विभिन्न वेरियंट और राज्यों में अलग हो सकती है।

यामहा XSR 155 बाइक का इंजन, माइलेज और स्पीड 

यामहा XSR 155 एक हाई-परफॉर्मेंस नियो-रेट्रो बाइक है। जो कि, 155cc के सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और 4-वाल्व इंजन से लैस है। ये इंजन 18.4 PS की पावर और 18.4 PS टॉर्क जनरेट करता है। इसमें परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलते हैं। ये मोटरसाइकिल 135 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इस बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसका 55 किमी/लीटर का माइलेज है। ये बहुत ही कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज देती है। इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है। लंबे सफर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

सेफ्टी और स्मार्टनेस में एक नंबर है यामहा की ये बाइक 

यामहा XSR 155 एक नहीं अनेक स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इसमें डिजिटल कनेक्टिविटी और एडवांस सेफ्टी जैसी तमाम सारी खूबियां मिलती हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर राइडर फोन के मैसेज, कॉल जैसे तमाम सारे नोटिफिकेशन देख सकता है। राइडर इसके पार्किंग रिकॉर्ड से ये पता कर सकता है कि, आखिरी बार मोटरसाइकिल कहां खड़ी की थी? स्क्रीन पर फ्यूल के कम होने की जानकारी तो मिलती है। इसके साथ ही इंजन को मेंटेनेंस का भी अलर्ट मिलता है। बाइक को स्लिप होने से बचाने के लिए डुअल-चैनल ABS का ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। बाइक को स्मार्ट फीचर्स से जोड़ने के लिए Y-Connect ऐप की सुविधा मिलती है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026