---Advertisement---

Royal Enfield Bullet 250CC 2026 क्या कंपनी की सबसे सस्ती बाइक साबित होगी? जानें क्या मिल सकता है यूनिक

Royal Enfield Bullet 250CC 2026: रॉयल एनफिल्ड 250 सीसी इंजन में कंपनी नई बाइक जल्द लॉन्च कर सकती है। इसके लीक फीचर्स और संभावित कीमत लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 26, 2026 6:29 अपराह्न

Royal Enfield Bullet 250CC 2026
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Bullet 250CC 2026 : सड़कों की महारानी कहे जानी वाली रॉयल एनफील्ड कंपनी की बुलेट हो या फिर मोटरसाइकिल हो जमकर बिकती हैं। हर युवा के दिल की ये धड़कन हैं। ज्यादा कीमत होने के बाद भी लोग इसे खरीदते हैं। अपने चाहने वालों की जरुरत और प्यार को देखते हुए कंपनी 250cc सेगमेंट में अपनी पहली बाइक लाने की तैयारी कर रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2026 के अंत तक ये लॉन्च हो जाएगी। अभी तक कंपनी 350cc, 450cc और 650cc सीसी इंजन में मोटरसाइकिल बनाती है। लेकिन अब इसकी नजर 250 सीसी के सेगमेंट में है। खबरों की मानें को रॉयल एनफील्ड बुलेट 250cc बाइक कंपनी की सबसे सस्ती मोटर साइकिल हो सकती है। अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत, लॉन्चिग और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स लगातार चर्चा में हैं।

Royal Enfield Bullet 250CC 2026  का संभावित इंजन , माइलेज और परफॉर्मेंस

नई रॉयल एनफिल्ड 250 बाइक ‘V’ प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। ये स्पेशली शहरों की सड़कों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। लीक खबरों की मानें तो ये 55 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। ये इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस हो सकता है। ये इंजन 20-21 PS की पावर और 20-22 Nm की टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं, 120 किमी/घंटे की स्पीड दे सकती है।

रॉयल एनफिल्ड 250 मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस और ब्रेकिंग सिस्टम

नई रॉयल एनफिल्ड 250 मोटरसाइकिल में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकते हैं। राइडर की सुरक्षा के लिए डुअल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। ये बाइक सिटी रोडिंग बताई जा रही है। ऑफ रोडिंग के लिए कंपनी इसमें कुछ मामूली फीचर्स को जोड़ सकती है। इसमें ट्यूबलेस टायर मिल सकते हैं। ये 18 इंच के आस-पास हो सकते हैं।

नई रॉयल एनफिल्ड  के संभावित स्मार्ट फीचर्स

इसमें कंपनी कुछ स्मार्ट फीचर्स भी जोड़ सकती है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ‘Tripper’ नेविगेशन सिस्टम मिल सकता है। जिससे फोन के मैसेज , कॉल और नेविगेशन को देखा जा कता है। इसके साथ ही यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिल सकती है। इसमें कंपनी LED लाइट्स लगा सकती है।

Royal Enfield Bullet 250CC की अनुमानित लॉन्चिंग  और संभावित कीमत

रॉयल एनफिल्ड 250 की कीमत और लॉन्चि को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकरी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.60 लाख के आस-पास की कीमत में साल 2026 या फिर 2027 में लॉन्च  कर सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 13, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 12, 2026

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026