---Advertisement---

Royal Enfield Electric Bike: बाइक लवर्स को खूब भाएंगे ये 3 फीचर्स, डिजाइन में दिखेगा हैरिटेज और मॉडर्न टच; क्या नवरात्रों में मिलेगा बड़ा सरप्राइज?

Royal Enfield Electric Bike: रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसमें आकर्षक लुक के साथ कई एडवांस खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2026 5:45 अपराह्न

Royal Enfield Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Electric Bike: मोटरसाइकिल मार्केट में किसी को रॉयल एनफील्ड बाइक के बारे में बताने की जरूरत पड़ती है? जाहिर सी बात है कि आप कहेंगे नहीं। ऐसे में अब कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर चुकी है, यह भी जानते ही होंगे। पिछले दिनों रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। यही वजह है कि इंटरनेट पर बस रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की ही चर्चा हो रही है।

Royal Enfield Electric Bike का डिजाइन

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन आम इलेक्ट्रिक बाइक के मुकाबले काफी अलग और खास होगा। बाइक में सेकेंड वर्ल्डवार से प्रेरित हैरिटेज अंदाज और आज का मॉडर्न टच देखने को मिल सकता है। इसमें बॉबर स्टाइल स्टांस और एलिम्यूनियम फ्रेम के साथ एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललैंप मिल सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में मिलेंगे दमदार फीचर्स

कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में यूनिक स्टाइल की टीएफटी डिस्प्ले आने का अनुमान है। सर्कुलर शेप में दमदार टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसमें ट्रैक्टन कंट्रोल, एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है।

मैग्नेशियलम बैटरी देगी धांसू रेंज

इसके अलावा, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में एलिम्यूनियम चेसिस के साथ मैग्नेशियलम बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह सिंगल चार्ज पर 200 से 300 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। साथ ही फास्ट चार्जर भी जोड़ने की योजना है।

कब तक होगी लॉन्च? लीक हुई कीमत

इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को अप्रैल में नवरात्रों के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च करने की प्लानिंग है। वहीं, इसका प्राइस 2 से 3 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक बाइक मेकर ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026