---Advertisement---

Kawasaki Ninja 300 खरीदने का है मन? पहले जान लें ये 3 बातें जो इसे बनाती हैं सेगमेंट का ‘असली किंग’!

Kawasaki Ninja 300 : कावासाकी निंजा 300 बाइक अपने लुक और इंजन के कारण काफी चर्चा में रहती है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी खूबियों पर नजर डाल लीजिए। इससे फायदा होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 25, 2026 4:47 अपराह्न

Kawasaki Ninja 300
Follow Us
---Advertisement---

Kawasaki Ninja 300 :  लड़कों की सबसे पसंदीदा बाइक की जब भी बात होती है तो इसमें कावासाकी निंजा 300 का नाम जरुर आता है। लगभग 3 लाख की ये मोटरसाइकिल अपने लुक ही नहीं बल्कि इंजन और परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। ये एक स्पोर्ट्स बाइक है। जिसे शहरों की सड़क पर मक्खन जैसा चलने के उद्देश्य से बनाया गया है। अगर आप भी इसे खरीदने का सपना देख रहे हैं तो एक बार इस मोटरासाइकिल की खासियतों को जान लीजिए।

Kawasaki Ninja 300  का इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस

कावासाकी निंजा 300 में 296cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, पैरेलल-ट्विन DOHC इंजन मिलता है। ये इंजन 11,000 rpm टॉर्क और 38.88 bhp की पावर को जनरेट करता है। बाइक को स्मूथ और कंट्रोल रखने के लिए 6-स्पीड रिटर्न शिफ्ट गियरबॉक्स मिलते हैं। ये बाइक 182 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। खबरों की मानें तो ये बाइक 30 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। हाईवे पर येअच्छा माइलेज दे सकती है।कावासाकी निंजा 300 की एक और खासियत इसका फ्यूल टैंक और रेंज है । इसका 17 लीटर का फ्यूल टैंक एक बार में 442 किमी तक की दूरी को तय कर सकता है। लंबे सफर के लिए ये मोटरसाइकिल बहुत अच्छी है। इतना ही नहीं 4.5 लीटर का रिजर्व फ्यूल भी रहता है। इसमें राइडर और बाइक के लिए हीट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी दी गई है। ये मोटरसाइकिल को गर्म होने से रोकती है। इसके साथ ही सड़क पर ग्रिप बनाने वाले MRF Nylogrip Zappers टायर मिलते हैं। ये बाइक को फिसलने से रोकते है।

कावासाकी निंजा 300 मोटारसाइकिल कितनी सुरक्षित है?

कावासाकी निंजा 300 में राइडर की सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS पेटल डिस्क ब्रेक मिलते हैं। राइडर की सहुलियत के लिए कंपनी ने कई सारे स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। इसमें ब्लूटूथ या नेविगेशन के लिए कोई कनेक्टिव्टी तो नहीं मिलती है। लेकिन इसमें सेमी-डिजिटल कंसोल एनालॉग टैकोमीटर के साथ मिलता है। इसकी स्क्रीन में स्पीड, क्लॉक, फ्यूल अपडेट , डुअल ट्रिप मीटर्स और ओडोमीटर की जानकारी मिलती है।

लुक क्यों है खास?

Kawasaki Ninja 300 अपने हैवी स्पोट्स लुक से लोगों को काफी प्रभावित करती है। इसकी फ्लोटिंग-स्टाइल विंडस्क्रीन रेसिंग बाइक वाला लुक देती है। फुली-फेयर्ड बॉडी इसे अट्रेक्टिव बनाती है। स्पोर्टी स्प्लिट सीट्स राइडर को आराम देती है।

Kawasaki Ninja 300 की ऑन रोड कीमत और डिस्काउंट

कावासाकी की इस बेहद स्मार्ट बाइक की ऑन रोड कीमत 366 लाख से लेकर 3.76 लाख के आस-पास पड़ सकती है। विभिन्न राज्यों और शहरों में ये भिन्न हो सकती है। फिलहाल कंपनी फरवरी 2026 तक इसे 28000 के डिस्काउंट पर बेच रही है। इसीलिए जल्द से जल्द बुक कर सकत हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026