---Advertisement---

Fiat Topolino Micro EV: Tata Nano से भी छोटी कार की सामने आई कीमत, लुक और खूबियां जानकर आप भी हो जाएंगे इसके फैन!

Fiat Topolino Micro EV: फिएट कंपनी ने अपनी नई ईवी कार की कीमत को जारी कर दिया है। इस कार में काफी शानदार लुक और फीचर्स दिए गए हैं। जानें क्या है इसकी पूरी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 21, 2023 3:26 अपराह्न

Fiat Topolino Micro EV
Follow Us
---Advertisement---

Fiat Topolino Micro EV: भारत समेत पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इटली की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी फिएट ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को दुनिया के सामने उतार दिया है। Fiat Topolino Micro EV कार में काफी खास फीचर्स दिए गए हैं। इस गाड़ी का डिजाइन देखकर आपको टाटा नैनो की याद आ सकती है। हम ये इसलिए कह रहे है, क्योंकि फिएट ने अपनी कार को काफी छोटे साइज में उतारा है। इस कार से एक बेहतर सिटी राइड मिल सकती है। जानें क्या है इसकी खासियत और कीमत।

Fiat Topolino Micro EV का लुक

फिएट ने इस कार को Citroen Ami बेस्ड कार है। ये कार कंपनी की दूसरी ईवी कार है। इसका लुक काफी शानदार है और इस कार को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नही है। ये कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। इसे सिंगल कलर ऑप्शन वीटा ग्रीन के साथ उतारा गया है। इसमें रेट्रो डिजाइन के साथ छोटे व्हील्स दिए गए हैं।

Fiat Topolino Micro EV की बैटरी पैक

फिएट ने इस कार में 5.5kwh की लिथियम बैटरी दी है। ये कार सिंगल चार्ज पर 75km की रेंज देती है। इस कार की टॉप स्पीड 45km प्रति घंटा है और इसे 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस कार में एक्सेसरीज के तौर पर क्रोम इफेक्ट मिरर, यूएसबी फैन, ब्लूटूथ स्पीकर और सीट कवर्स मिलते हैं।

Fiat Topolino Micro EV की कीमत

फिएट ने इस कार को ग्लोबली रिवील कर दिया है। साथ ही इसकी कीमत की भी जानकारी साझा की है। कंपनी ने इस कार को 7544 यूरो के साथ पेश किया है। इसकी भारतीय करेंसी में कीमत 6.7 लाख रुपये के करीब होती है। कंपनी के पास इसकी बुकिंग के काफी ऑर्डर आ चुके हैं। ऐसे में इसकी डिलीवरी टाइम 19 हफ्तों तक पहुंच गई है। इस कार की डिलीवरी पहले घरेलू बाजार इटली में की जाएगी। कहा जा रहा है कि साल के अंत तक फ्रांस और जर्मनी में भी इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026