---Advertisement---

Maruti Jimny और Mahindra Thar को कच्चा चबा जाएगी Force Gurkha 5-Door! धाकड़ पावरट्रेन के साथ मचाएगी तहलका

Force Gurkha 5-Door: भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स मोटर्स अपनी दमदार खूबियों की वजह से चर्चा में रहती है। फोर्स ने कई कारों के जरिए अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में अब खबर है कि कंपनी Force Gurkha 5-Door को कुछ ही समय में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2023 12:39 अपराह्न

Force Gurkha 5-Door
Follow Us
---Advertisement---

Force Gurkha 5-Door: भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स मोटर्स अपनी दमदार खूबियों की वजह से चर्चा में रहती है। फोर्स ने कई कारों के जरिए अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में अब खबर है कि कंपनी Force Gurkha 5-Door को कुछ ही समय में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस एसयूवी में काफी कुछ स्पेशल रहने वाला है। फोर्स इस गाड़ी का काफी लंबे समय से टेस्टिंग कर रही है। इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान कई बार कैप्चर किया गया है। ऐसे में जानिए क्या हैं इसके लीक हुए फीचर्स।

Force Gurkha 5-Door की एक्सपेक्टेड जानकारी

फोर्स गुरखा 5 डोर का फ्रंट काफी अलग डिजाइन के साथ आएगा। इसमें स्कवॉयर हैंडलैंप्स और दो स्लेट ग्रिल दी गई है। इस कार के टेस्टिंग के दौरान गाड़ी का फ्रंट बंपर कवर किया गया था। दावा किया जा रहा है कि ये सिटिलाइन की तरह हो सकती है। एसयूवी में स्नॉर्कल के साथ 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि फोर्स गुरखा में 5 सीटर, 6 सीटर और 7 सीटर सीटिंग अरेजमेंट का सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इस कार में मैनुअल शिफ्टर के बजाय रोटरी कंट्रोलर दिया जा सकता है। इसमें बिना टच स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसमें आगे और पीछे की ओर डिफ लॉक नहीं दिया जाएगा। इसमें एलईडी हैडलैंप्स, डीआरएल, फॉग लाइट्स, 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पूरी तरह से ब्लैक रंग की इंटीरियर थीम मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta ने तोड़ दिया Tata Nexon का घमंड! मई में लोगों ने इस SUV पर लुटाया भरपूर प्यार

फीचर्सForce Gurkha 5-Door
इंजन 2.6 लीटर का डीजल
पावर90bhp
टॉर्क250nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

Force Gurkha 5-Door का संभावित पावरट्रेन

बताया जा रहा है कि 5 डोर वाली इस एसयूवी में 2.6 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। इतनी क्षमता पर ये कार 90bhp की पावर और 250nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। इसमें AWD ड्राइव मोड के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इस एसयूवी को 15.50 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत के साथ उतारा जा सकता है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी 5 डोर और महिंद्रा थार से होगा। इस गाड़ी को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023 में 11000 की महाबचत पर घर ला सकते हैं ये Double Door Refrigerator, बचा है कुछ ही स्टॉक

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026