---Advertisement---

नई डिजिटल Bajaj Pulsar 125 ने क्या बजा दी Super Splendor 125 के लिए खतरे की घंटी?

Bajaj Pulsar 125 को अपडेट किया गया है। अब बाइक यूजर्स को अलग ही अनुभव मिलेगा।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 2, 2024 1:03 अपराह्न

Bajaj Pulsar 125
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj Pulsar 125: देश की जानी मानी दो पहिया वाहन कंपनी Bajaj ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Bajaj Pulsar 125 में कुछ नए अपडेट किए हैं। जिसके बद अब ये पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गई है। इस बाइक को अब पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ दिया गया है। इससे पहले इसमें सेमी-डिजिटल यूनिट मिलती थी। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने से अब राइडर को बाइक की स्क्रन पर माइलेज, गियर, तापमान, ईधन, जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां डिजिटली मिलेंगी। जिसे देखकर बाइक की स्थिति को आसानी से समझा जा सकता है।

Bajaj Pulsar 125 में मिला अपडेट

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने के बाद इनमें कनेक्टिविटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन मिलेगी। इस बदलाव के बाद अब ये बाइक शोरुम तक पहुंचने लगी है। लेकिन अभी तक इसकी कीमत की कोई जानकारी नहीं आयी है। इस बाइक का मुकाबला Super Splendor 125 , TVS Raider 125 और Hero Glamour जैसी गाड़ियों से है। ऐसे में ये बाइक बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Super Splendor 125 को टक्कर दे सकती है।

Bajaj Pulsar 125 अभी तक 85,988 रुपए की एक्स शोरुम कीमत में आती है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, अपडेट होने से इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है। चलिए आपको इस बाइक के फीचर्स की जानकारी देते हैं।

Bajaj Pulsar 125 के फीचर्स

फीचरBajaj Pulsar 125
इंजन124.4 cc इंजन मिलता है।
माइलेज50 kmpl माइलेज देती है।
ट्रांसमिशन5 Speed Manual ट्रांसमिशन मिल सकता है।
फ्यूल टैंक11.5 litres का फ्यूल टैंक मिलता है।
पावर11.64 bhp @ 8500 rpm की पावर मिलती है।
टॉर्क10.8 Nm @ 6500 rpm की टॉर्क मिलती है।
वारंटी5 Year/ 75000 Km की वारंटी मिलती है।
ब्रेकCBS/ Disc ब्रेक मिलते हैं।

Bajaj Pulsar 125 में अपडेट होने के बाद ये ही फीचर्स मिलते हैं या फिर कुछ नया मिलता है। इस पर लोगों की नजर टिकी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026