---Advertisement---

60 हजार से कम में कैसे खरीदें Hero की ये दो Bikes? शानदार लुक के साथ मिल रहा बेहतर माइलेज

Hero Bikes: अगर आप बाइक खरीदना चाहते हैं तो आप हीरो की ये दो बेहतरीन बाइक्स खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 60 हजार रुपए से कम है और ये शानदार माइलेज देती हैं। इतना ही नहीं इनका लुक भी जबरदस्त है। बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटेनेंस के लिए ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 19, 2023 5:34 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 5:15 अपराह्न

Hero Bikes
Follow Us
---Advertisement---

Hero Bikes: अगर आप बाइक खरीदना चाहते हैं तो आप हीरो की ये दो बेहतरीन बाइक्स खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 60 हजार रुपए से कम है और ये शानदार माइलेज देती हैं। इतना ही नहीं इनका लुक भी जबरदस्त है। बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको हीरो की दो बाइकों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। ये दोनों हीरो की Hero HF Deluxe और Hero HF 100 है। इन दोनों ही बाइकों में इंजन कैपेसिटी बराबर है। तो चलिए जानते हैं इन दोनों बाइकों की खासियत।

ये भी पढ़ें: ये 8 सीटर SUV कारें आपके लिए हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन, खरीदने से पहले फीचर्स और कीमत जरूर जान लें

Hero HF 100 Specifications

Hero HF 100 बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है। ये एक कम्यूटर बाइक है। इस बाइक में 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है जो 8.02 पीएस की पॉवर देता है और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ड्रम टाइप के ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 9.1 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी है। इसमें एयर कूल्ड फीचर वाला सिंगल सिलेंडर दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 56968 रुपए है।

BrandHero
ModelHero HF 100
Engine Capacity97.2 cc
Mileage70 kmpl
Max Power8.02 PS
Max Torque8.05 NM
BrakeDrum
Cylinder1
Engine TypeAir cooled, 4-stroke

Hero HF Deluxe Specifications

Hero HF Deluxe में 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है जो 7.91 बीएचपी की पॉवर देता है और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ड्रम टाइप के ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 9.6 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी है। इसमें एयर कूल्ड फीचर वाला सिंगल सिलेंडर दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 60163 रुपए है। कीमत मे ंबदलाव कंपनी के द्वारा किया जा सकता है।

BrandHero
ModelHero HF Deluxe
Engine Capacity97.2 cc
Mileage65 kmpl
Max Power7.91 bhp
Max Torque8.05 NM
BrakeDrum
Cylinder1
Engine TypeAir cooled, 4-stroke

ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S23 Ultra का BMW M Edition, सिर्फ इतने ही यूजर्स खरीद पाएंगे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026