---Advertisement---

अप्रैल में ग्राहकों ने जमकर लुटाया Hero MotoCorp के टू व्हीलर्स पर प्यार, TVS और बजाज को पछाड़ा; जानें क्या है कंपनी का फ्यूचर प्लान

Hero MotoCorp: फेमस दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल में एक बार फिर अपना पहला स्थान बरकरार रखा। ऐसे में टीवीएस और बजाज ऑटो को पीछे छोड़ते हुए ग्राहकों का दिल जीता।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 2, 2026 5:54 अपराह्न

Hero MotoCorp
Follow Us
---Advertisement---

Hero MotoCorp: भारत की लोकप्रिय दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के लिए 2026-27 वित्तीय वर्ष की शुरुआत काफी शानदार रही। जी हां, इंडियन टू व्हीलर मार्केट में ग्राहकों ने अप्रैल 2026 में हीरो के वाहनों पर खुलकर पैसे खर्च किए। टू व्हीलर कंपनी के मुताबिक, अप्रैल 2026 के दौरान कुल 566086 यूनिट्स की सेल दर्ज की गई है। इस तरह से कंपनी ने 30 दिनों में 5 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री कर दी। ऐसे में हीरो कंपनी ने टीवीएस और बजाज ऑटो को बुरी तरह से पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

हीरो मोटोकॉर्प ने महीने में जमकर बेचे अपने दो पहिया वाहन

दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, अप्रैल 2025 में 305406 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ऐसे में सालाना आधार पर कंपनी की सेल में 85.36 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का यह प्रदर्शन घरेलू बाजार में मजबूत मांग और मोटरसाइकिलों व स्कूटरों, दोनों ही सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ की वजह से रहा है।हालांकि, महीने के आधार पर, मार्च 2026 में हीरो ने 598198 यूनिट्स को बेचा था। ऐसे में अप्रैल में कंपनी की सेल में 5.37 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। कंपनी ने अप्रैल 2026 के दौरान घरेलू बाजार में 532433 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसमें 501791 यूनिट्स मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई, स्कूटरों की बिक्री 64295 यूनिट्स दर्ज की गई।

हीरो मोटोकॉर्प ने टीवीएस और बजाज को पछाड़ा

वहीं, टीवीएस मोटर कंपनी ने अप्रैल 2026 के दौरान कुल 473970 यूनिट्स की सेल रिकॉर्ड की है। जबकि पिछले साल कंपनी ने अप्रैल 2025 में 443716 यूनिट्स की बिक्री की थी। उधर, अप्रैल 2026 में बजाज ऑटो ने 3.91 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की। जबकि मार्च 2026 के दौरान 445377 यूनिट्स की सेल हुई थी। इस तरह से हीरो मोटोकॉर्प ने टीवीएस ने बजाज दोनों को पछाड़ दिया।

गौरतलब है कि हीरो मोटोकॉर्प ने आने वाले कुछ सालों के लिए कुछ खास प्लान बनाया है। कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए देशभर में कई नए टचपॉइंट्स भी जोड़े हैं। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रॉन्ड विडा को भी तेजी से बढ़ावा दे रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift

मई 17, 2026

Tata Sierra EV

मई 16, 2026

Hyundai Bayon

मई 16, 2026

Maruti YMC Electric MPV

मई 15, 2026

Honda City Facelift

मई 14, 2026

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026