---Advertisement---

Hero Passion Plus: शानदार लुक और कंफर्ट के साथ मर्दों को खूब भा रही 80000 से कम की ये बाइक, इन खूबियों से है लबालब

Hero Passion Plus: भारत गांवो का देश है जहां आज भी बहुसंख्यक आबादी गांवों में ही रहती है। ऐसे में विभिन्न कंपनियां भी अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स को ये ध्यान में रखकर ही बनाती है कि उनकी पहुंच गाव के लोगों तक हो जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 17, 2023 1:13 अपराह्न | Updated: अगस्त 17, 2023 4:59 अपराह्न

Hero Passion Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Passion Plus: भारत गांवो का देश है जहां आज भी बहुसंख्यक आबादी गांवों में ही रहती है। ऐसे में विभिन्न कंपनियां भी अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स को ये ध्यान में रखकर ही बनाती है कि उनकी पहुंच गाव के लोगों तक हो जाए। बाइक के मामले में भी यही फॉर्मूला लागू होता है और हीरो (Hero) जो कि ऑटो बाजार की एक प्रमुख कंपनी है वो इस बात का ख्याल रखती है कि कम आय वालों या मध्यम वर्गीय परिवार वालों के लिए भी ऐसी बाइक डिजाइन की जाए कि वो इसे आसानी से खरीद सकें। हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) उन्ही चुनिंदा बाइकों में से एक है जिसे सामान्य परिवार आसाानी से खरीद सकता है। अगर आप भी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। हम यहां आपको बताते हैं हीरों के मॉडल हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) के फीचर्स और कीमत के बारे में जिससे की आपकी राह और आसान हो सकती है।

हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) के इंजन फीचर्स

हीरो के इस मॉडल के इंजन फीचर्स शानदार हैं और अपनी शानदार डिजाइन से ये लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है।

इंजन क्षमता97.2 cc
इंजन टाइपAir Cooled, 4 – stroke
इंजन मैक्सिमम पावर5.9 kW @ 8000 rpm
टार्क8.05 Nm @ 6000 rpm
स्ट्रोक50mm x 49.5 mm
स्टार्टिंग फीचर्ससेल्फ और किक
लेटेस्ट टेक्नोलॉजीi3s

हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) के अन्य स्पेसिफिकेशन

इंजन के अतिरिक्त इसके अन्य फीचर्स भी शानदार हैं जो कि सामान्य परिवारों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता हैं। बता दें कि हीरो का ये मॉडल 4 गियर पैटर्न के साथ आता है। वहीं इसके फ्रंट व्हील में टेलिस्कॉपिक हॉयड्रोलिक तो रियर व्हील में ट्विन ट्यूब शॉकर लगे होते हैं जो कि सड़कों पर चलने में मददगार रहते हैं। वहीं इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक दोनों तो रियर व्हील में ड्रम ब्रेक मिलता है जो कि बाइक पर कंट्रोलिंग रखने में मदद करता है। इसमें 12 V-3Ah की MF बैटरी पाई जाती है जो कि इसके सेल्फ और लाइटनिंग को काम करने में मदद करती है। 11 lit की फ्यूल टैंक क्षमता के साथ इसका वजन 115kg है। इसमें USB चार्जिंग प्वाइंट भी हैं जो कि इसे औरों से खास बनाते हैं।

हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) की कीमत

हीरो ने अपने इस मॉडल की कीमत को ये ध्यान में रखते हुए रखा है कि सामान्य परिवार भी इसे खरीद सके। यूपी के लखनऊ में इसकी एक्स शोरुम कीमत 76241 रुपये है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इसकी एक्स शोरुम कीमत 76301 रुपये है। इसके अतिरिक्त अन्य शहरों में भी इसकी कीमत हल्के बदलाव के साथ देखने को मिल जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026