---Advertisement---

Hero Splendor Plus: 5 बड़े कारण जो आपको ये बाइक खरीदने पर कर देंगे मजबूर

Hero Splendor Plus बाइक में मिलती हैं ये 5 शानदार खूबियां।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 25, 2024 10:44 पूर्वाह्न

hero splendor plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus : जब भी किसी सस्ती और टिकाऊ बाइक की बात होती है तो सभी का ध्यान सबसे पहले हीरो की Splendor पर जरुर जाता है। ये बाइक कम कीमत में जबरदस्त माइलेज देती है। फील्ड में काम करने वालों के लिए ये एक काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। यही वजह है कि, हर महीने ये बाइक बेस्ट सेलिंग बाइक का तमगा हासिल करती है । Hero Splendor Plus देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। आज हम आपको Hero Splendor Plus की कुछ ऐसी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद इसे खरीदने का मन करेगा। आज हम आपको Hero Splendor Plus की 5 बड़ी खासियतों से रुबरू करवाने जा रहे हैं।

Hero Splendor Plus बाइक की 5 सबसे बड़ी खासियतें

किफायती कीमत में जबरदस्त माइलेज

Hero Splendor Plus 73,630 की एक्स शोरुम कीमत में आती है। इसमें 97.2 cc का इंजन मिलता है। ये बाइक 60 kmpl का माइलेज दे सकती है। कम पेट्रोल पर ये काफी लंबा सफर तय कर सकती है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए ये बाइक काफी अच्छा विकल्प है। इस बाइक में Hazard warning indicator, low fuel indicator, daytime running lights लगी हुई हैं , जो कि, हादसों और समस्याओं के बारे में पहले से ही आगाह कर देती है।

आरामदायक सीट और सुविधाजनक

पिलियन ग्रेबरेल, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, और पिलियन सीट इस बाइक को अन्य मोटरसाइकिल से अलग और आरामदायक बनाते हैं। लंबे सफर के लिए इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स लगे हुए हैं। जो कि, इस बाइक को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं। इसमें IBS/ Drum ब्रेक लगे हुए हैं।

टॉप स्पीड

ये बाइक 87 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दे सकती है। इसमें 4 speed manual transmission, chain drive, और wet multiplate clutch जैसी खूबियां दी गई हैं।

पवार और टॉर्क

Hero Splendor Plus बाइक में 9.8 litres का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका 97.2 cc का इंजन 7.91 bhp @ 8000 rpm की पावर और 8.05 Nm @ 6000 rpm की टॉर्क देता है।

Hero Splendor Plus के फीचर्स

फीचरHero Splendor Plus
इंजन97.2 cc का इंजन मिलता है।
माइलेज60 kmpl का माइलेज दे सकती है।
पावर7.91 bhp @ 8000 rpm की पावर देती है।
टॉर्क8.05 Nm @ 6000 rpm की टॉर्क देती है।
ब्रेकIBS/ Drum ब्रेक दिए गए हैंय़
टॉप स्पीड87 kmph की टॉप स्पीड दे सकती है।
ट्रांसमिशन4 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलते हैं।
फ्यूल टैंक9.8 litres का फ्यूल टैंक मिलता है।

Hero Splendor Plus की ये खूबियां इसे सबसे अलग बनाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026