---Advertisement---

Hero Splendor: एक लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देगी आपकी फेवरेट बाइक? धाकड़ सस्पेंशन से राइडर को मिलते हैं ये फायदें!

Hero Splendor: कम्यूटर बाइक सेगमेंट की धांसू बाइक हीरो स्प्लेंडर एक लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देती है? इसके दमदार सस्पेंशन से राइडर को कई लाभ मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 15, 2025 1:35 अपराह्न

Hero Splendor
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor: कम्यूटर बाइक कैटेगरी में हीरो स्प्लेंडर का बस नाम ही काफी है। इसकी खूबियों की बात करने से पहले आपको बता दें कि कंपनी दावा करती है कि यह दुनिया की नंबर एक मोटरसाइकिल है। इस बाइक का स्टाइल काफी सिंपल रखा गया है। कंपनी ने हाल ही में इसका अपडेटिड मॉडल लॉन्च किया है। ऐसे में इस बाइक ने अपनी लोकप्रियता में और चार चांद लगा लिए हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स की मानें, तो यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में दमदार माइलेज दे सकती है। खबरों के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक एक लीटर फ्यूल में 60 से 73KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Hero Splendor में तहलका मचाती हैं ये खूबियां

फेमस बाइक मेकर हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक में एलईडी हैडलाइट, एलईडी डीआरएलएस, अपडेटिड पिलियन ग्रैब रेल्स, साइड पैनल पर स्टाइलिश ग्राफिक्स देखने को मिलता है। वहीं, इस बाइक के फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन ऐप के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा मिलती है।

इसके साथ ही इस बाइक में आई3एस टेक्नोलॉजी दी गई है। इससे फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होने की संभावना है। बाइक मेकर ने इसमें एक्ससेंस तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसकी मदद से भी माइलेज बढ़ाने में काफी सहायता हो सकती है। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें साइट स्टैंड इंडीकेटर और इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05nm
ट्रांसमिशन4 स्पीड
माइलेज60 से 73KMPL

हीरो स्प्लेंडर में मिलता है धाकड़ सस्पेंशन

मोटरसाइकिल मेकर ने Hero Splendor बाइक में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया है। यह 7.91bhp की पावर और 8.05nm का टॉर्क देता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलता है। हीरो ने इसके इंजन में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया है। बाइक के फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर व्हील में स्वींगआर्म 5 स्टेप एडजेस्टेबल सस्पेंशन मिलता है।

इस सस्पेंशन की वजह से राइडर्स को राइडिंग के दौरान काफी कंफर्टेबल सफर मिलता है। साथ ही फ्यूल की खपत भी कम होने की संभावना है। आपको बता दें कि इसके नए वर्जन में OBD-2B नॉर्म्स के साथ BS6-2 स्टैंडर्ड को शामिल किया गया है। इस बाइक का मुकाबला होंडा शाइन और बजाज प्लैटिना बाइक के साथ माना जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026