---Advertisement---

Hero Splendor Plus: सिर्फ माइलेज ही नहीं, इन 2 खूबियों को जानकर भी धांसू कम्यूटर बाइक को खरीदने के लिए हो सकते हैं तैयार, लुभाते हैं सेफ्टी फीचर्स

Hero Splendor Plus: फेमस कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस में दमदार माइलेज के साथ 2 स्पेशल फीचर्स भी मिलते हैं। इससे बाइक की परफॉर्मेंस और पिकअप में इजाफा होता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 8, 2025 5:44 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: बीते फेस्टिव सीजन के दौरान हीरो मोटोकॉर्प ने जमकर अपने दो पहिया वाहनों को बेचा। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि अभी भी टू व्हीलर मार्केट में हीरो का दबदाब कायम है। हीरो कंपनी के मुताबिक, अक्तूबर में त्योहारी सीजन के दौरान सबसे अधिक स्प्लेंडर सीरीज की बाइक की बिक्री हुई। ऐसे में लोगों ने एक बार फिर माइलेज वाली मोटरसाइकिल का चुनाव किया। अगर आप साल खत्म होने से पहले किसी आकर्षक माइलेज वाली बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस पर आंख बंद करके दांव लगा सकते हैं। बाइक मेकर ने इसमें भर-भरकर हाईटेक खूबियों को शामिल किया है।

Hero Splendor Plus का कितना है एक्सशोरूम दाम

पॉपुलर बाइक निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपने आधिकारिक पेज पर बताया है कि हीरो स्प्लेंडर प्लस का दाम 73902 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली तय किया गया है। यह प्राइस ड्रम ब्रेक वेरिएंट का है। वहीं, इसके आई3एस वेरिएंट का दाम 75055 रुपये एक्सशोरूम और स्पेशल एडिशन वेरिएंट की कीमत 75055 रुपये एक्सशोरूम निर्धारित की गई है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में मिलती हैं धांसू सेफ्टी खूबियां

अगर कम्यूटर बाइक सेगमेंट की इस मोटरसाइकिल के डिजाइन की बात करें, तो इसमें काफी सिंपल लुक दिया गया है। बाइक में काफी पारंपरिक डिजाइन और लुभावने ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यह बाइक काफी लोगों की पहली पसंद बनती है। बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक और कुल 112 किलोग्राम वजन रखा गया है। इसमें सिंगल पीस सीट मिलती है। सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड इंडीकेटर दिया गया है, जिससे राइडर को सुरक्षा मिलती है। साथ ही इंट्रीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम भी राइडर्स का भरपूर साथ देता है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज61KMPL

माइलेज के साथ इन दो फीचर्स के भी हो जाएंगे फैन

इसके अलावा, कंपनी ने दावा किया है कि हीरो की इस पॉपुलर कम्यूटर बाइक में आई3एस टेक्नोलॉजी फीचर दिया गया है। इससे बाइक की फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है। साथ ही एक्ससेंस एफआई टेक्नोलॉजी मोटरसाइकिल की पिकअप में इजाफा करती है। बाइक मेकर ने इसमें 97.2cc का सिंगल सिलेंडर बीएस-6 इंजन दिया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाइक में लगभग 61KMPL की माइलेज मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026