---Advertisement---

Hero Splendor Plus: माइलेज में नंबर-1 बाइक पर आ गया नया फेस्टिव ऑफर, हजारों रुपये की छूट से गदगद हो जाएगा दिल; फीचर्स भी बेहतरीन

Hero Splendor Plus: हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर भाई दूज के बाद भी धाकड़ फेस्टिव ऑफर मिल रहा है। ऐसे में आपको हजारों रुपये की बचत हो सकती है। इस बाइक में लाजवाब माइलेज मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 25, 2025 3:59 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: भले ही दिवाली और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार निकल गए हो, मगर वाहन कंपनियां अपने फेमस मॉडलों पर धड़ाधड़ शानदार ऑफर उतार रहे हैं। अभी छठ पर्व की धूम चल रही है। इसके बाद साल के आखिर का टाइम शुरू होने वाला है। ऐसे में कंपनियों को अपना पुराना स्टॉक खत्म करना होता है। ऐसे में हीरो की धाकड़ माइलेज देने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस पर नया फेस्टिव ऑफर शुरू हो गया है। हीरो मोटोकॉर्प के इस ऑफर का लाभ उठाकर आपको हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है।

Hero Splendor Plus पर आ गया नया फेस्टिव ऑफर

टू व्हीलर निर्माता हीरो के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस कम्यूटर बाइक सेगमेंट की काफी लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर दावा किया है कि इस बाइक पर 10000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही हीरो ने बताया है कि यह लिमिटेड टाइम ऑफर है। ऐसे में इसका जल्दी से फायदा उठाएं। इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 73902 रुपये दिल्ली है।

Photo Credit: Hero MotoCorp

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलती है धाकड़ माइलेज

बाइक खरीदने से पहले अधिकतर लोग उसकी माइलेज की डिटेल जरूर मांगते हैं। मगर हीरो की इस कम्यूटर बाइक के मामले में आपको माइलेज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोटरसाइकिल तकरीबन 61KMPL की माइलेज दे सकती है। इसमें 97.2cc का बीएस-6 सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 7.91bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स देखने को मिलता है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल
माइलेज61KMPL

ये टेक्नोलॉजी भी मोटरसाइकिल को बनाती हैं सबसे खास

उधर, हीरो की यह सबसे अधिक बिकने वाली कम्यूटर बाइक अपनी दमदार टेक्नोलॉजी की वजह से भी काफी फेमस है। कंपनी ने इसमें आई3एस टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। इस वजह से बाइक काफी बेहतर फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करती है। इसके अलावा,हीरो ने इस बाइक में एक्ससेंस फीचर को शामिल किया है। इससे मोटरसाइकिल की पिकअप और हैंडलिंग काफी बढ़िया हो जाती है। कंपनी ने बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। साथ ही ड्रम ब्रेक की सुविधा देखने को मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026