---Advertisement---

Hero Splendor Plus: ग्राहकों को झटका! इंटेलीजेंस सेंसर टेक्नोलॉजी वाली बाइक के लिए अब चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Hero Splendor Plus: हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत में इजाफा कर दिया है। अब इंटेलीजेंस सेंसर टेक्नोलॉजी वाली बाइक के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 12, 2025 2:10 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: टू व्हीलर मार्केट की नामी कंपनी Hero MotoCorp अपनी शानदार मोटरसाइकिलों के लिए फेमस है। हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक हर महीने अच्छी-खासी ब्रिकी हासिल करती है। मगर आने वाले दिनों में इसमें कुछ फर्क देखने को मिल सकता है। जी हां, दरअसल, हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Splendor Plus Price में इजाफा कर दिया है। अगर आप इस बाइक को खरीदते हैं तो अब आपको पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी। हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत बढ़ने से कई नए ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है। आगे खबर में जानिए क्या है बढ़ी हुई कीमत की डिटेल।

Hero Splendor Plus के दाम में हुई इतनी बढ़ोतरी

यह तो आप जानते ही होंगे कि हीरो मोटोकॉर्प की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक सैकड़ों लोगों को पसंद आती है। नए साल के शुरुआती दिनों में ही Hero MotoCorp ने बड़ा ऐलान किया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Hero Splendor Plus Price में इजाफा होने से इसकी सेल पर असर नजर आ सकता है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत 75441 रुपये से बढ़कर 77176 रुपये एक्सशोरुम दिल्ली हो गई है। हीरो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाइक की कीमत में 1700 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। हालांकि, देश के भिन्न-भिन्न राज्यों में इस मोटरसाइकिल का दाम अलग-अलग हो सकता है।

Hero Splendor Plus बाइक इंटेलीजेंस सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस

हीरो मोटोकॉर्प अपनी लोकप्रिय बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस में ढेर सारी खूबियां देता है। Hero MotoCorp की इस मशहूर बाइक में इंटेलीजेंस सेंसर टेक्नोलॉजी मिलती है। इस तकनीक की वजह से बाइक की फ्यूल एफिशियंसी और पिकअप क्षमता बेहतर होती है। ऐसे में राइडर को काफी सुविधा होती है।

इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इस सिस्टम के कारण बाइक चलाते समय राइडर को बेहतर नियंत्रण और सेफ्टी मिलती है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो Hero Splendor Plus Price में इजाफा होने से काफी लोग इस बाइक से दूरी बना सकते हैं। हालांकि, कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत में बढ़ोतरी से इसकी बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

फीचर्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.01bhp
टॉर्क8.05nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलते हैं 4 वेरिएंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Hero MotoCorp की दमदार बाइक Hero Splendor Plus 4 वेरिएंट और 7 रंगों में बिक्री के लिए उपबल्ध है। हीरो मोटोकॉर्प की इस शानदार मोटरसाइकिल में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह बाइक 7.01bhp की पावर के साथ 8.05nm का टॉर्क पैदा करती है। बाइक में 4 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। Hero Splendor Plus Price की एक्सशोरुम कीमत 77176 रुपये से लेकर 79926 रुपये दिल्ली तक जाती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत हीरो की आधिकारिक साइट से ली गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026