---Advertisement---

Hero Splendor Plus vs Honda Shine: स्टाइल, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी से लेकर माइलेज तक में कौन है बेहतर विकल्प, इस फेस्टिव सीजन में खरीदने से पहले जानें अंतर

Hero Splendor Plus vs Honda Shine: हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम होंडा शाइन बाइक में से कौन सी मोटरसाइकिल को इस त्योहारी सीजन में खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 20, 2025 10:00 पूर्वाह्न

Hero Splendor Plus vs Honda Shine
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus vs Honda Shine: नया दो पहिया वाहन खरीदने जा रहे हैं? तो इस खबर पर एक बार गौर करिए। इस आर्टिकल में दो धांसू बाइक्स के बीच तुलना की गई है। इससे आपको नई मोटरसाइकिल खरीदने में काफी सुविधा हो सकती है। हम बात कर रहे हैं हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम होंडा शाइन बाइक की। हीरो और होंडा दोनों ही टू व्हीलर वाहन कंपनियां काफी बड़े पोर्टफोलियों के साथ मार्केट में अपना जोर दिखाती हैं। मगर इन दोनों में से किस बाइक को खरीदना लाभ वाला सौदा मान जा सकता है। आइए नीचे जानते हैं इनकी पूरी डिटेल।

कितना है Hero Splendor Plus vs Honda Shine का दाम

सबसे पहले हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसका शुरुआती दाम 73902 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखा है। उधर, होंडा शाइन मोटरसाइकिल की बात करें, तो इसका प्राइस 63190 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली तय किया गया है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम होंडा शाइन में कैसा है स्टाइल, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी

बाइक खरीदने से पहले काफी लोग स्टाइल, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी पर भी ध्यान देते हैं। ऐसे में हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में काफी सिंपल, पारंपरिक और क्लासी स्टाइल देखने को मिलता है। कंफर्ट के लिए हीरो ने इसमें आरामदायक सीट्स और फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन शामिल किया है। वहीं, इस कम्यूटर बाइक में आई3एस तकनीक और एक्सेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे बाइक बेहतर फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करती है।

उधर, होंडा शाइन बाइक की बात करें, तो इसका डिजाइन काफी आट्रैक्टिव रखा गया है। इसमें हैलोजन हेडलाइट, टियर ड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, ग्रैब रेल वाली सिंगल-पीस सीट और बीच में लगे फ़ुटपेग मिलते हैं। होंडा ने इसमें ईएसपी तकनीक का उपयोग किया है। इस वजह से इसकी माइलेज में सुधार देखने को मिलता है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लसहोंडा शाइन
इंजन97.2cc98.98cc
पावर7.91bhp7.28bhp
टॉर्क8.05Nm8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल4 स्पीड मैन्युअल
माइलेज60KMPL65KMPL

इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज में कौन सी बाइक मारती है बाजी

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो की बाइक लगभग 60KMPL की माइलेज दे सकती है। हीरो ने इसमें 97.2cc का बीएस-6 इंजन दिया है। यह इंजन 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है।

वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होंडा की कम्यूटर बाइक 65KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। इस बाइक में 98.98cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 7.28bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Discounts and Offers on Tata EV Cars for June 2026

जून 8, 2026

News Hyundai i20

जून 6, 2026

Tata Punch EV

जून 6, 2026

Tata Avinya EV

जून 5, 2026

Kawasaki KX327

जून 4, 2026

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel

जून 4, 2026