---Advertisement---

USD फोर्क और डुअल ABS जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आ रही है Hero Xtreme 160R बाइक, नए कलर से मचाएगी कोहराम

Hero Xtreme 160R: मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की बड़ी धाक है। ऐसे में देश की टॉप टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही बाजार में बड़ा धमाका करने वाली है। अगर आप इन दिनों किसी स्टाइलिश लुक वाली बाइक की तलाश कर रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान जरूर देना चाहिए। मार्केट में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2023 10:36 पूर्वाह्न

Hero Xtreme 160R
Follow Us
---Advertisement---

Hero Xtreme 160R: मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की बड़ी धाक है। ऐसे में देश की टॉप टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही बाजार में बड़ा धमाका करने वाली है। अगर आप इन दिनों किसी स्टाइलिश लुक वाली बाइक की तलाश कर रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान जरूर देना चाहिए। मार्केट में Hero Xtreme 160R के नए मॉडल को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। इसी बीच कंपनी ने भी एक टीजर जारी किया था। हीरो ने टीजर में नई बाइक के एग्जॉस्ट की जानकारी साझा की है। जानिए क्या इसमें क्या कुछ खास रहने वाला है।

2023 Hero Xtreme 160R की लॉन्च डेट

बताया जा रहा है कि हीरो की नई बाइक Hero Xtreme 160R में ब्लैक और गोल्डन कलर के साथ ग्रैंड एंट्री करेगी। हीरो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि नई बाइक को 14 जून 2023 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। ऐसे में लोगों को इस नई स्पोर्टी लुक वाली बाइक का बेइंतहा इंतजार है।

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta ने तोड़ दिया Tata Nexon का घमंड! मई में लोगों ने इस SUV पर लुटाया भरपूर प्यार

2023 Hero Xtreme 160R के संभावित फीचर्स

Hero Xtreme 160R के अपग्रेडेड वर्जन में काफी अच्छी खूबियां होंगी। टीजर में बाइक को ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ गोल्डन यूएसडी फोर्क के साथ दिखाया गया है। इस बाइक में 4 नए वॉल्व इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे बाइक की क्षमता पहले से अधिक हो जाएगी। साथ ही इसमें 163cc का एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। इतनी क्षमता पर ये बाइक 14.9hp की ताकत और 14nm का टॉर्क पैदा करेगी। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा।

फीचर्सHero Xtreme 160R
इंजन163cc
ताकत14.9hp
टॉर्क14nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

2023 Hero Xtreme 160R की संभावित कीमत

दावा किया जा रहा है कि इसमें डुअल चैनल एबीएस के साथ अपडेट किया जा सकता है। इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये से लेकर 1.30 लाख रुपये हो सकती है। इस बाइक का मुकाबला Pulsar NS160, Apache RTR 160 और Yamaha FZSF1 जैसी धमाल बाइक्स से होगी।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023 में 11000 की महाबचत पर घर ला सकते हैं ये Double Door Refrigerator, बचा है कुछ ही स्टॉक

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026