---Advertisement---

बिना चाबी के ही Honda Activa 125 H-Smart का खुलेगा ताला, दमदार लुक से मचाएगा तबाही

होंडा जल्द ही Honda Activa 125 H-Smart को लॉन्च कर सकता है। इसमें Honda Activa 125 के मुकाबले बेहतरीन फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक की फोब फीचर भी दिया जा सकता है जिसमें कार जैसा फीचर मिल सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 23, 2023 1:12 अपराह्न

Honda Activa 125 H-Smart
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa 125 H-Smart: होंडा एक्टिवा 6G को हाल ही में अपडेट किया गया था। इस मोटरसाइकिल में एक इलेक्ट्रॉनिक की फोब के साथ एक नई हाई एंड वेरिएंट H-Smart को लाइन अप में जोड़ा गया है जिसके बाद यह स्कूटर रेगुलर मॉडल से थोड़ा महंगा हो गया। अब कंपनी होंडा एक्टिवा 125 में भी एच स्मार्ट अपडेट दे सकती है। इसकी फोटो भी कंपनी की ऑफिशियल साइट पर शेयर की गई है। आइए जानते हैं इसमें क्या नया मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar 4X4 में अब किया गया ये जबरदस्त बदलाव, जल्द ही नए अवतार में आएंगी नजर

Honda Activa 125 H-Smart में मिल सकता है इलेक्ट्रॉनिक की फोब

Honda Activa 125 H-Smart में Honda Activa 6G की तरह ही एक इलेक्ट्रॉनिक की फोब दिया जा सकता है। यह की फोब कई सुविधाओं से लैस होगा। इसमें आपको कार की तरह एक फीचर मिल रहा है जिसका नाम है स्मार्टफाइंड फीचर। आप स्कूटर की चाबी की बटन को प्रेस करके भीड़ में भी अपने स्कूटर को पहचान सकते हैं। बटन प्रेस करते ही मोटरसाइकिल के सभी इंडिकेटर्स फ्लैश हो जाएंगे जिससे आप अपनी मोटरसाइकिकल को पहचान सकते हैं। रिमोट से ही इस स्कूटर को स्टार्ट किया जा सकता है। स्मार्टसेफ फीचर फोब की की मदद से बिना चाबी के ही इस स्कूटर को लॉक – अनलॉक किया जा सकता है। इसमें दिए जा रहे स्मार्ट अनलॉक फीचर में आप की-फोब का इस्तेमाल करके हैंडलबार, फ्यूल फिलर कैप और अडर सीट स्टोरेज यूनिट को अनलॉक कर सकते हैं।

देखने को मिल सकते हैं ये बदलाव

होंडा की ऑफिशियल साइट पर जारी की गई तस्वीर से पता चलता है कि इस स्कूटर के डैशबोर्ड में डिजिटल इनसेट अपडेट किया गया है जिसकी मदद से आप डिजिटल डिस्प्ले पर स्कूटर के रियल टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज और फ्यूल टैंक इंडिकेटर की जानकारी मिल सकती है। इस स्कूटर की अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आ पाई हैं।

ये भी पढ़ें: AMAZFIT ने अपनी GTR MINI स्मार्टवॉच की लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ और SATELLITE POSITIONING जैसे कई फीचर्स से है लैस

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026