---Advertisement---

Honda Activa 6G vs Suzuki Access 125: कौन सा पेट्रोल स्कूटर देता है ज्यादा माइलेज? खरीदने से पहले जरुर जानें

Honda Activa 6G vs Suzuki Access 125: ये दोनों ही स्कूटर काफी अच्छे हैं. खरीदने से पहले इनके अंतरों को जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 20, 2024 11:51 पूर्वाह्न

Honda Activa 6G vs Suzuki Access 125
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa 6G vs Suzuki Access 125: पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की काफी डिमांड बढ़ी है। यही वजह है कि, देश में कई सारे इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल स्कूटर्स का क्रेज कम नहीं हुआ है। हर महीने ग्राहकों के द्वारा इन्हें काफी खरीदा जाता है। इसकी वजह इन स्कूटर्स की मजबूत बॉडी को माना जाता है। अगर आप भी किसी पेट्रोल स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार Honda Activa 6G और Suzuki Access 125 स्कूटर्स के इन अंतरों के बारे में जरुर जान लें। आपको बता दें, होन्डा का एक्टिवा स्कूटर सबसे ज्यादा बिकता है। लेकिन इस स्कूटर को सीधी टक्कर Suzuki Access 125 से मिलती है। आज हम आपको इन दोनों स्कूटर्स की कीमत और अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Honda Activa 6G और Suzuki Access 125 के फीचर्स

फीचरHonda Activa 6GSuzuki Access 125
इंजन109.51 cc का इंजन दिया गया है।124 cc का इंजन दिया गया है।
माइलेज47 kmpl का माइलेज देता है।45 kmpl का माइलेज देता है।
टॉर्क4,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क देता है।10 Nm @ 5500 rpm की टॉर्क देता है।
पावर7.73 bhp की पावर देता है।8.6 bhp @ 6750 rpm की पावर देता है।
फ्यूल टैंक5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
स्पीड85 Kmph की स्पीड देता है।85 km/h की टॉप स्पीड देता है।
ब्रेकCBS/ Drum ब्रेक मिलते हैं।CBS/ Drum ब्रेक मिलते हैं।
 बूट स्पेस18-लीटर बूट स्पेस दिया गया है।21.8-लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
वारंटी3 Year/ 36000 Km की वारंटी के साथ आता है।2 Year/ 24000 Km की वारंटी के साथ आता है।

कौन सा स्कूटर खरीद सकते हैं?

Honda Activa 6G स्कूटर 77,712 रुपए की एक्स शोरुम कीमत में आता है। इसमें 109.51 cc का इंजन मिलता है और ये 47 kmpl का माइलेज देता है। Suzuki Access 125 स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 82,263 रुपए है। इसमें 124 cc का इंजन मिलता है और ये 45 kmpl का माइलेज देता है। इन दोनों स्कूटर में मामूली सा फर्क है। लेकिन माइलेज के मामले में Honda Activa 6G स्कूटर ज्यादा बेहतर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026