---Advertisement---

Honda Activa Discount: दिवाली से पहले ही सस्ती हो गई होंडा एक्टिवा, ऑफर देख खरीदने का करेगा मन

Honda Activa Discount: कंपनी इस स्कूटर को सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 10, 2024 1:16 अपराह्न

Honda Activa
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa Discount: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला पेट्रोल स्कूटर Honda Activa सस्ता हो गया है। कंपनी ने दिवाली से पहले ही अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात दे दी है। अगर आप किसी स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये डील आपके काफी काम की साबित हो सकती है। होंडा कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट Honda 2 Wheelers India पर इस डिस्काउंट की जानकारी दी है।

Honda Activa Discount का ऐसे उठाएं लाभ

कंपनी ने इस डील की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा कि, “अपनी पसंदीदा सवारी पर बचत अनलॉक करें! होंडा 2 व्हीलर्स पर अविश्वसनीय डील पाएं। 5000 रुपये तक के एक्सक्लूसिव 5% कैशबैक का आनंद लें, साथ ही एक साल के लिए मुफ़्त सर्विस मेंटेनेंस पैकेज और 3 + 3 साल की वारंटी पाएँ। देर न करें – आज ही हमारी डीलरशिप पर जाएँ। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें +919484865040 पर मिस्ड कॉल दें या हमारी वेबसाइट पर जाएँ।

Honda Activa 125 H-Smart स्कूटर की कीमत और खासियत

कंपनी ये ऑफर Honda Activa 125 H-Smart जैसे स्कूटर पर दे रही है। इस स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 89,429 रुपए है। ये स्कूटर 124 cc इंजन में आता है और 51.23 kmpl
का माइलेज दे सकता है। ये 8.30 PS की पावर तो वहीं, 10.4 Nm की टॉर्क देता है। ये स्कूटर Disc ब्रेक से लैस है। इस स्कूटर में 125 H-Smart टेक्नोलॉजी मिलती है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसके स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट फाइंड जैसे फीचर्स हैं। साल 2023 में ही इस नई तकनीक को इस स्कूटर से जोड़ा गया है। इसका eSP टेक्नोलॉजी से लैस इंजन बिना आवाज के ही स्कूटर को स्टार्ट कर देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026