---Advertisement---

Honda Activa e: New Year 2025 गिफ्ट! इतनी कीमत पर बुक कर सकते हैं Electric Scooter, जानें कब हाथ में आएगा नया व्हीकल?

Honda Activa e: New Year 2025 के अवसर पर Honda Electric Scooter की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है। बेहद ही कम दाम पर इसे बुक कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 1, 2025 3:43 अपराह्न

Honda Activa e
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa e: होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर New Year 2025 में लोगों के बीच खास विषय बना हुआ है। जापानी वाहन कंपनी होंडा टू व्हीलर ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि होंडा एक्टिवा ई Electric Scooter की बुकिंग शुरू हो गई है। न्यू ईयर 2025 पर होंडा ने बड़ा गिफ्ट दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी पुष्टि की है।

New Year 2025 पर Honda Activa e Electric Scooter की स्टार्ट हुई बुकिंग

कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रिक स्कूटर होंडा एक्टिवा ई की आधिकारिक बुकिंग न्यू ईयर 2025 से शुरू हो गई है। होंडा ने बताया है कि बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के ग्राहक इसका फायदा उठा सकते हैं। अगर आप इसे बुक करना चाहते हैं तो आप सिर्फ 1000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Electric Scooter की कीमत का खुलासा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हो सकता है।

Honda Activa e की डिलीवरी पर बड़ा अपडेट

होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी को लेकर New Year 2025 में खास जानकारी बाहर आई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Honda Electric Scooter की डिलीवरी फरवरी 2025 से स्टार्ट हो सकती है। अगर आप अब होंडा एक्टिवा ई को बुकिंग करते हैं तो मार्च से पहले आपके पास यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पहुंच सकता है।

Honda Activa e की खासियतों के बारे में जानिए

New Year 2025 के मौके पर आपको बता दें कि होंडा एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी विशेष स्पेक्स से लैस किया गया है। होंडा ने इसे फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह तैयार किया है। Honda Electric Scooter में आई कैचिंग स्टाइल के साथ 7 इंच की टीएफटी डिस्प्ले मिलती है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल, मैसेज, नोटिफिकेशन और नेविगेशन की सुविधा उपलब्ध है। होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 कलर ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही इसे इको, स्पोर्ट और स्टैंडर्ड मोड्स के साथ लाया गया है।

होंडा एक्टिवा ई की धांसू रेंज कैपेसिटी

Honda Electric Scooter में 1.5kwh की बैटरी के साथ 102KM की रेंज मिलती है। Honda Activa e की टॉप स्पीड 80KM प्रति घंटा है। ये 7.3 सेकेंड में 0 से 60KM किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी कीमत 1 लाख रुपये एक्सशोरुम हो सकती है। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026