Honda Dio 125 X Edition: होंडा इंडिया टू व्हीलर वाहन कंपनी ने हाल ही में अपना धांसू स्कूटर होंडा डियो 125 एक्स एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें नई कलर स्कीम के साथ आकर्षक डिजाइन भी दिया है। इससे यह स्कूटर रोजाना मोबिलिटी के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप होली 2026 से पहले किसी नए स्कूटर को घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह काफी परफैक्ट टाइम है। इसमें डिजाइन से लेकर टेक फीचर्स और इंजन क्षमता तक सबकुछ बढ़िया दिया गया है। होंडा ने इसका दाम 87733 रुपये एक्सशोरूम रखा है।
Honda Dio 125 X Edition में मिलता है दमदार स्टाइल
दो पहिया वाहन कंपनी के मुताबिक, होंडा डियो 125 एक्स एडिशन स्कूटर में 2 रंग दिए गए हैं, जिसमें ग्रे और गहरा नीला कलर शामिल है। कंपनी ने ड्यूल टोन बॉडी लुक दिया गया है। ऐसे में इसका लुक काफी स्पोर्टी और आकर्षक नजर आता है। साथ ही कंपनी ने इसमें साइड पैनल्स पर ग्राफिक्स को बढ़िया तरीके से इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने एक्स एडिशन के स्टिकर्स भी लगाए हैं। कंपनी ने इसमें अलॉय व्हील्स के साथ टर्न हैड्स दिए हैं।
होंडा डियो 125 एक्स एडिशन के एडवांस फीचर्स
इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन और कॉल, एसएमएस अलर्ट के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला टीएफटी कंसोल मिलता है। ग्लव बॉक्स में एक यूएसबी सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड इंजन कटऑफ, फ्रंट डिस्क ब्रेक और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन की सुविधा दी गई है।
माइलेज की कोई टेंशन नहीं
वहीं, होंडा डियो 125 एक्स एडिशन स्कूटर के पावरट्रेन में कोई चेंज नहीं किया है।इसमें 123.92cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 8.19bhp और 10.5Nm की ताकत जेनरेट करता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह स्कूटर 47 kmpl तक की माइलेज प्रदान कर सकता है। ऐसे में यह स्कूटर रोजाना की राइडिंग से लेकर ऑफिस आने-जाने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
