---Advertisement---

TVS और Hero की मुश्किलें बढ़ा सकती है Honda SP 125 OBD 2, मात्र 85131 रुपए में हुआ लॉन्च

अगर आप लेटेस्ट बाइक खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि होंडा ने OBD 2 नॉर्म्स के साथ Honda SP 125 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में उतारा है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 85131 रुपए से शुरू होकर 89131 रुपए तक जाती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 31, 2023 5:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honda SP 125 OBD 2: अगर आप लेटेस्ट बाइक खरीदना चाहते हैं जिसकी कीमत भी बहुत ज्यादा न हो। अगर ऐसा है तो 2023 Honda SP 125 OBD 2 एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। दरअसल जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजारों में अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक का नाम Honda SP 125 है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस बाइक के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आदि के बारे में कई अहम जानकारियां देने जा रहे हैं। ये जानकारियां बाइक चुनते समय आपके लिए जरूरी हो सकती हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या वाकई में HYUNDAI CRETA को निगल जाएगी HONDA की नई ELEVATE SUV? फीचर्स देख बड़ी कंपनियोंकी हो रही हवा खराब

Honda SP 125 के स्पेसिफिकेशन्स

अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि इसमें 125 सीसी का इंजन दिया जा रहा है जो 10.8 पीएस की पॉवर देता है और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एसीजी साइलेंट स्टार्टर सिस्टम दिया जा रहा है जो इसके पुराने वेरिएंट में भी दिया गया था। इसमें स्पोर्टी फीलिंग मिलती है। इसका इंजन RDE नियमों के मुताबिक दिया गया है। इसमें 125 सीसी PGM-FI इंजन मिल रहा है। इसमें कंपनी ने 7 ऑनबोर्ड सेंसर दिए हैं। इसकी मदद से कम प्रदूषण और ज्यादा माइलेज मिलेगा।

BrandHonda
ModelHonda SP 125
Engine Displacement125 cc
Engine TypePGM-FI Engine
Max Torque10.9 Nm
Max Power10.8 PS

क्या हैं फीचर्स

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें फुल डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें LED हेडलैंप, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, इंटीग्रेटेड हेडलैंप बीम, पासिंग स्विच, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, एक्सटर्नल फ्यूल पंप, 5 स्पीड ट्रांजेक्शन जैसे कई शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं।

क्या है कीमत 

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने Honda SP 125 OBD 2 को दो वेरिएंट में बाजारों में उतारा है। इनमें ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट दिए गए हैं। ड्रम ब्रेक वाले SP 125 की एक्सशोरूम कीमत 85131 रुपए है। वहीं इसके डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत इससे 4 हजार रुपए ज्यादा है। इसकी कीमत 89131 रुपए निर्धारित की गई है। इन दोनों बाइकों में पांच रंग मिल रहे हैं। आप इनमें से अपना पसंदीदा रंग चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: किसी किले से कम नहीं  PM Modi की ये कार!  Mercedes Maybach S650 के फीचर्स देख खरीदने का करेगा मन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026