---Advertisement---

Rishabh Pant का दिया हुआ गिफ्ट Honda Activa 125 कितना है खास? मौत के मुंह से निकालने वालों पर मेहरबान हुआ क्रिकेटर

Honda Activa 125: भारतीय क्रिकेटर Rishabh Pant ने एक्सीडेंट में जान बचाने वाले लड़कों को Honda Activa 125 का तोहफा दिया है। ये एक खास स्कूटर है। जानें इसकी कीमत और खूबियां।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 26, 2024 1:38 अपराह्न | Updated: नवम्बर 26, 2024 3:51 अपराह्न

Honda Activa 125
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa 125: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत का साल 2022 में एक भयंकर रोड एक्सीडेंट (Rishabh Pant Car Accident) हुआ था। उनकी गाड़ी पूरी तरह से टूट गई थी। इस दौरान क्रिकेटर भी काफी घायल हुआ था। इस हादसे में उनकी जान रजत और नीशू नाम के दो लड़कों ने बचाई थी। अब इन दोनों लड़कों को क्रिकेटर ने Honda Activa 125 स्कूटर गिफ्ट किया है। आज हम इस स्कूटर की खूबियों और कीमत के बारे में बचाने जा रहे हैं।

Rishabh Pant ने Car Accident में जान बचाने वालों को दिया Honda Activa 125 स्कूटर

Rishabh Pant ने Car Accident में जान बचाने वाले लड़के रजत और नीशू को Honda Activa 125 भेंट की है। ये दोनों लड़के ऋषभ पंत के लिए मसीहा बना थे। इन दोनों ने क्रिकेटर को जलती हुई कार से बाहर निकाला था और अस्पताल लेकर गए थे। इस हादसे से उभरने के बाद ऋषभ पंत ने इन दोनों लड़कों को Honda Activa 125 स्कूटर गिफ्ट किया है। स्कूटर पाकर दोनों लड़के काफी खुश हैं। इसका वीडियो Naman नाम के यूजर ने एक्स पर डाला है।

Rishabh Pant को IPL 2025 की नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदा गया

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के करेंट स्टेट्स पर नजर डालें तो उन्हें आईपीएल 2025 (IPL 2025) की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants ) ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा है। वह सबसे महंगे में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Honda Activa 125 की कीमत और खासियत

Honda Activa 125 को देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर में गिना जाता है। इसकी कीमत 1 लाख से कम है। Honda Activa 125 Price 83000 के आस-पास है। ये इसकी एक शोरुम कीमत है। ये स्कूटर 124 cc इंजन के साथ आता है। इसका माइलेज भी काफी अच्छा है। ये 47 kmpl तक का माइलेज दे सकता है। इसमें CBS और Drum ब्रेक मिलते हैं।

फीचरHonda Activa 125
इंजन124 cc इंजन से लैस है।
माइलेज47 kmpl का माइलेज देता है।
स्पीड85 km/h की स्पीड दे सकता है।
पावर8.19 bhp @ 6250 rpm की पावर देता है।
टॉर्क10.4 Nm @ 5000 rpm टॉर्क देता है।
ब्रेकCBS/ Drum ब्रेक से लैस है।
कंसोलInstrument Console Semi-Digital दिया गया है।
फ्यूल टैंक5.3 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है।

Honda Activa 125 स्कूटर देश का सबसे पसंद किया जाने वाला स्कूटर है। ये किफायती कीमत में अच्छा माइलेज देता है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से गिफ्ट पाकर रजत और नीशू काफी खुश हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026