---Advertisement---

Hyundai Creta: खुशखबरी! पॉपुलर मिडसाइज SUV को 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट पर खरीदने का सुनहरा मौका, सेफ्टी से लेकर माइलेज तक सब झक्कास!

Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा एसयूवी को मई महीने में बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका है। इस गाड़ी में आकर्षक डिजाइन और ढेर सारे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 6, 2026 1:20 अपराह्न

Hyundai Creta
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta: मई का महीना चल रहा है और गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच रही है। ऐसे में कार बाजार में भी एक गाड़ी है, जोकि ग्राहकों के बीच अपना पारा बढ़ा रही है। हम बात कर रहे हैं हुंडई क्रेटा एसयूवी की। जी हां, इस मिडसाइज कॉम्पैक्ट एसयूवी ने बीते एक साल में सैंकड़ों लोगों को आकर्षित किया है। यही वजह है कि यह कार सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही है। ऐसे में अब इसे कम दाम पर खरीदने का गोल्डन अवसर है। ‘Carwale’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस लोकप्रिय एसयूवी पर 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है।

हुंडई क्रेटा एसयूवी पर डिस्काउंट ऑफर

रिपोर्ट के अनुसार, हुंडई क्रेटा मिडसाइज एसयूवी पर 1.05 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से 20.05 लाख रुपये के बीच है। बताया जा रहा है कि यह ऑफर सिर्फ 31 मई 2026 तक ही सीमित है। इस बात का ध्यान रखें कि यह ऑफर देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीक के हुंडई कार डीलर से संपर्क करना होगा।

हुंडई क्रेटा में मिलता है स्टाइलिश डिजाइन और फीचर्स

वहीं, हुंडई क्रेटा गाड़ी के डिजाइन की बात करें, तो इसमें फ्रंट साइड पर नई बोल्ड ग्रिल के साथ एलईडी डीआरएलएस का सीमलेस डिजाइन मिलता है। साथ ही फुल एलईडी हेडलाइट्स स्लीक और शार्प लुक में आती हैं। कंपनी ने इसमें कनेक्टिड लाइट बार और फ्यूचरस्टिक लुक प्रदान किया है। गाड़ी के साइड पैनल पर मस्कुलर बॉडी लाइन्स देखने को मिलती हैं। 18 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। जबकि पीछे की तरफ, कनेक्टिड एलईडी टेललैंप, नया बंपर और स्पोर्टी फिनिश दिया गया है।

कार कंपनी ने इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,
पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, बोस साउंड सिस्टम जैसी सुविधाओं को शामिल किया है। वहीं, सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स और लेवल-2 एडीएएस के तहत कई दमदार सेफ्टी खूबियां दी गई हैं।

3 इंजन का ऑप्शन और धाकड़ माइलेज

उधर, हुंडई क्रेटा एसयूवी के पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 3 विकल्प मिलते हैं। इसमें 1.5 लीटर एनए पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल का इंजन मिलता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है। कई रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी माइलेज 17 से 21.8 km/l के आसपास रह सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter

मई 5, 2026

2027 Hyundai Creta

मई 5, 2026

Honda City

मई 4, 2026

Tata Sierra EV

मई 4, 2026

Mahindra XUV7XO Hybrid

मई 3, 2026

Hero MotoCorp

मई 2, 2026