---Advertisement---

Hyundai Creta: बिक्री के मामले में Maruti Suzuki Brezza से सिर्फ इतनी दूर रह गई SUV किंग, क्या दाम की वजह से खाई मात? जानें डिटेल्स

Hyundai Creta: मई 2025 में हुंडई क्रेटा को पछाड़कर Maruti Suzuki Brezza नंबर वन एसयूवी बन गई। बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी ब्रेजा के बीच अधिक अंतर नहीं रहा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2025 7:17 अपराह्न

Hyundai Creta
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta: यह तो आप जानते होंगे कि मई 2025 के दौरान कारों की बिक्री के आंकड़े सामने आ चुके हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति सुजुकी और हुंडई समेत कई अन्य कंपनियों ने अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। बीते कुछ महीनों से नंबर वन एसयूवी का ताज रखने वाली हुंडई क्रेटा मई 2025 में Maruti Suzuki Brezza से पिछड़ गई और ब्रेजा मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई। ऐसे में आखिर हुंडई क्रेटा किस वजह से मारुति सुजुकी ब्रेजा से पीछे रह गई, आइए जानने की कोशिश करते हैं।

Hyundai Creta इतनी यूनिट्स से पिछड़ गई

‘Financial Express’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2025 के दौराान मारुति सुजुकी ब्रेजा की 15566 यूनिट्स की सेल दर्ज हुई। वहीं, हुंडई क्रेटा की 14860 इकाइयों की बिक्री हुई। ऐसे में दोनों एसयूवी की बिक्री में सिर्फ 706 यूनिट्स का अंतर रह गया। मई 2025 में मारुति सुजुकी ब्रेजा नंबर 1 एसयूवी बन गई। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी ब्रेजा का दाम हुंडई क्रेटा से कम है। इस वजह से मारुति सुजुकी ब्रेजा की बिक्री अधिक हुई।

स्पेक्सहुंडई क्रेटा मारुति सुजुकी ब्रेजा
इंजन1.5 लीटर1.5 लीटर
पावर158bhp102bhp
टॉर्क253nm137nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिकमैन्युअल-ऑटोमैटिक

हुंडई क्रेटा में मिलते हैं कई धमाकेदार फीचर्स

फेमस कार मेकर ने एसयूवी की किंग मानी जाने वाली Hyundai Creta में बड़ा बूट स्पेस दिया है। कार में इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, रियर व्यू मॉनिटर, आलीशान डैशबोर्ड लुक, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और पैनॉरमिक सनरुफ की सुविधा मिलती है। वहीं, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स के साथ ADAS टेक समेत कई अन्य फीचर्स शामिल किए गए हैं। कार में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। एसयूवी की एक्सशोरूम कीमत 1110900 रुपये दिल्ली है।

हुंडई क्रेटा की तरह मारुति सुजुकी ब्रेजा में मिलते हैं दमदार फीचर्स

वहीं, Hyundai Creta की तरह Maruti Suzuki Brezza में काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। मारुति सुजुकी ने ब्रेजा एसयूवी के इंटीरियर में काफी प्रीमियम लुक दिया है। एबियंट लाइटिंग और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील कार के भीतर के लुक को चार चांद लगा देते हैं। गाड़ी में TBT नेविगेशन के साथ इलेक्ट्रिक सनरुफ की सुविधा मिलती है। कार में 360 डिग्री कैमरा, कार कनेक्टिड तकनीक, वायरलेस तकनीक के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और रियर एसी वेंट्स की सुविधा मिलती है। एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। कार की एक्सशोरूम कीमत 869000 रुपये दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026