---Advertisement---

Hyundai Elantra 2026: हुंडई की ये कार करेगी इंसानो से बातें ! इंजन और स्मार्ट फीचर्स देख तुरंत खरीदने का करेगा मन

Hyundai Elantra 2026: हुंडई एलेंट्रा सेडान कार को अपडेट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। ये गाड़ी पहले से ज्यादा स्मार्ट और हाईटेक हो गई है । यहां जानें कार में क्या कुछ नया मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 4:10 अपराह्न

Hyundai Elantra 2026
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Elantra 2026: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई ने अपनी नई सेडान हुंडई एलेंट्रा को पेश कर दिया है। अभी इसे सिर्फ कोरियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके आने की फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। कंपनी इसके पुराने मॉडल को भारत में बंद कर चुकी है। फिहहाल नई एलेंट्रा सेडान के स्मार्ट फीचर्स की काफी चर्चा हो रही है।

Hyundai Elantra 2026 कार में मिल रहे Gleo AI वॉइस असिस्टेंट जैसे कई फीचर्स

8वीं जनरेशन की हुंडई एलेंट्रा कार बेहद एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है। इसमें Gleo AI वॉइस असिस्टेंट जैसा स्पेशल फीचर दिया गया है। इसकी मदद से ड्राइवर गाड़ी से बातचीत कर सकता है। इतना ही नहीं इस सेडान को कंट्रोल भी कर सकता है। ये लार्ज लैंग्वेज मॉडल के साथ आयी है। कई भाषाओं के सपोर्ट करने के कारण ये काफी एडवांस हैं। इसमें स्मार्ट रीजेनरेटिव ब्रेकिंग 3.0 सिस्टम दिया गया है। ये ट्रैफिक और जीपीएस नेविगेशन डेटा को स्कैन ट्रैफिक में खुद ही ब्रेक लगाती है। ड्राइवर को ये करने की जरुरत नहीं है। ‘Stay Mode’ फीचर के जरिए गाड़ी को बिना इंजन शुरु किए फुल क्लाइमेट कंट्रोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम को चला सकते हैं। इससे फ्यूल की बच होती है।

हुंडई एलेंट्रा का लुक कैसा है?

हुंडई एलेंट्रा लुक काफी अट्रेक्टिव है। इसके फ्रंट में पैरामीट्रिक ज्वेल ग्रिल के साथ कनेक्टेड LED लाइटिंग लगी है। इसमें कूपे जैसी रूफलाइन लगी है। इसके साथ ही 18-इंच के टू-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील मिल रहे हैं। ये सभी फीचर्स सेडान को काफी यूनिक बनाते हैं।

हुंडई एलेंट्रा सेडान का इंजन, माइलेज  और अन्य फीचर्स

Hyundai Elantra 2026 स्पेसिफिकेशन
इंजन2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिल रहा है।
पावर/टॉर्कये दोनों इंजन 149 hp की पावर और 179 Nm का टॉर्क से लेकर 57 hp की पावर और 264 Nm की टॉर्क तक को जनरेट करते हैं।
स्पीड195 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
बूट स्पेस474 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है।
सनरुफपैनोरमिक 14.6-इंच ट्विन स्क्रीन, हुंडई डिजिटल की 2 और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स जैसे स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करती है।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS दिया गया है।
माइलेजये सेडान 15 किमी से लेकर 24 किमी तक का माइलेज देती है।
चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं।
AI फीचर्सGleo AI वॉइस असिस्टेंट पर चलती है।

 

हुंडई एलेंट्रा अभी भारतीय मार्केट में उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे अमेरिकन और कॉरियन मार्केट में 19 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया गया है। अपने स्मार्ट फीचर्स के कारण ये ज्यादा चर्चा में है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026